{"_id":"651a7acbed1ea251940f4094","slug":"amroha-employee-injured-after-falling-from-train-in-gajraula-accident-between-kankather-and-ganga-bridge-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: गजरौला में ट्रेन से गिरकर रेलवे कर्मचारी गंभीर रूप से घायल, कांकाठेर और गंगा पुल के बीच हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: गजरौला में ट्रेन से गिरकर रेलवे कर्मचारी गंभीर रूप से घायल, कांकाठेर और गंगा पुल के बीच हादसा
Mon, 02 Oct 2023 01:39 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:39 PM IST
सार
स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे का कर्मचारी खिड़की के पास बैठा था। अचानक वह नीचे गिर गया। उसे उपचार के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
गजरौला में रेलवे कर्मचारी जख्मी(file)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे कर्मचारी अश्विनी कुमार इंटरसिटी एक्सप्रेस से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने के कारण रेलवे अस्पताल को रेफर कर दिया गया। अश्विनी रेलवे में पुल सहायक हैं। सोमवार सुबह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
वह खिड़की के पास बैठे थे। ट्रेन कांकाठेर रेलवे-स्टेशन से निकल कर ब्रजघाट गंगा पुल के निकट पहुंची थी। तभी वह ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर हालत नाजुक होने के कारण उसे रेलवे अस्पताल मुरादाबाद को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन