फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Dowry demand not fulfilled, refusal to bring wedding procession, extreme indecency with girl family in

Amroha: दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो बरात लाने से इनकार, पंचायत में लड़की के परिजनों से जमकर अभद्रता

Thu, 22 Feb 2024 05:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 05:40 PM IST
सार

गजरौला में दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर लड़के वालों ने बरात लाने से इनकार कर दिया। इसके बाद जब पंचायत बैठी तो लड़की के परिजनों से अभद्रता की गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Amroha: Dowry demand not fulfilled, refusal to bring wedding procession, extreme indecency with girl family in
अमरोहा में दहेज के लिए शादी तोड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर लड़के और उसके परिवार वालों ने बरात लाने से इनकार कर दिया। पंचायत में भी पांच लाख नगद और एक मोटरसाइकिल की मांग की। मामले में मंगेतर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  यह मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव का है।

विज्ञापन


यहां पर किसान का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी गजरौला थाना क्षेत्र के चकनवाला गांव निवासी युवक के साथ तय की थी। गोद भराई की रस्म के बाद दोनों पक्ष ने शादी की तैयारी शुरू कर दी। लड़के और उसके परिवार वालों ने दहेज में पांच लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, इस दौरान में भी लड़के और उसके परिवार वालों ने साफ कह दिया। पांच लाख रुपये और मोटरसाइकिल मिलेगी तभी शादी करेंगे। अगर मांग पूरी नहीं हुई तो बरात नहीं आएगी। इतना ही नहीं भरी पंचायत में लड़के और उसके परिवार वालों ने गाली गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबरदस्ती शादी करने पर किसान और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। बाद में भरी पंचायत में किसान को बेइज्जत कर धक्के मारते हुए भगा दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस से की।


सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में मंगेतर दीपक, महाराम, लड़के की तीन बहन, चंद्रावती और बहनोई लोकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed