फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Double Murder: Friends had come house play table tennis, were stunned see dead body inside room

Amroha Double Murder: घर में टेबल टेनिस खेलने आए थे दोस्त, कमरे के अंदर दो लाश और खून देख रह गए हक्के-बक्के

Sat, 10 Feb 2024 08:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 10 Feb 2024 08:22 PM IST
सार

अमरोहा में सराफ पिता-पुत्री के दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। रात के समय हुई घटना की जानकारी सुबह मिली। सराफ के दोस्त जब घर में टेबल टेनिस खेलने पहुंचे तो कमरे दरवाजा खुला देख वह अंदर पहुंचे। वहां का नजारा देखकर उनकी चीख निकल गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
Amroha Double Murder: Friends had come house play table tennis, were stunned see dead body inside room
अमरोहा में पिता-पुत्री की हत्या के बाद परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा गुलाम अली में रहने वाले सराफ योगेश चंद्र अग्रवाल (67) और उनकी गोद ली बेटी सृष्टि (27) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पिता-पुत्री के शव घर में फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़े मिले। घर के भीतर अलमारी में रखा सामान बिखरा मिला।

विज्ञापन


फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने सबूत जुटाए। डीआईजी मुनीराज जी और एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। शनिवार की सुबह करीब छह बजे सराफ दोस्त घर पर टेबल टेनिस खेलने पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई।  
विज्ञापन


मृतक सराफ योगेश चंद्र अग्रवाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष और सेवा भारती संस्था के नगर अध्यक्ष थे। उनकी बाजार गुजरी में इशांक ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उनकी पत्नी छाया की दो साल पहले हार्टअटैक से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में बेटा इशांक अग्रवाल, बेटी सृष्टि, बहू मानसी अग्रवाल हैं। बेटा इशांक अग्रवाल दिल्ली में गत्ता फैक्टरी चलाते हैं। जबकि बहू मानसी अग्रवाल अपने दस साल के बेटे आयुष के साथ मकान के दूसरे हिस्से पर रहती हैं। बृहस्पतिवार को इशांक अग्रवाल भी घर आए हुए थे।

शुक्रवार की रात योगेश चंद्र अग्रवाल अपनी बेटी सृष्टि के साथ अपने घर में थे। जबकि उनका बेटा और बहू अपने घर पर थे। रात में किसी समय योगेश चंद्र अग्रवाल और उनकी बेटी सृष्टि की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।

दोनों के शव लहूलुहान हालत में घर में फर्श पर पड़े मिले। हत्यारोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद पिता-पुत्री के चेहरे पर कपड़ा ढक दिया। शनिवार की सुबह करीब छह बजे सराफ योगेश चंद्र अग्रवाल के हमउम्र दोस्त राजनिकेतन, सतीश अरोड़ा, अतुल गुप्ता और विनीत चावला उनकी घर पर टेबल टेनिस खेलने पहुंचे तभी घटना की जानकारी हुई।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीआईजी मुनीराज जी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह समेत आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच गए। हत्या क्यों और किस लिए की गई ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

आशंका है कि हत्यारोपी पिता-पुत्र की हत्या करने के बाद अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए हैं। फिलहाल सीओ सिटी अरुण कुमार, सीओ अंजली कटारिया, एसओजी, सर्विलांस समेत पांच टीमें हकीकत का पता लगाने में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed