फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Double Murder: CCTV reveals the secret of father-daughter murder, son kills servant

Amroha Double Murder: सीसीटीवी ने खोला पिता-पुत्री हत्याकांड का राज, बेटे ने नौकर के साथ इसलिए रेत दिए थे गले

Mon, 12 Feb 2024 01:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 01:28 PM IST
सार

अमरोहा में पिता-पुत्री हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद बेटे का नौकर भागता सीसीटीवी में कैद हो गया था। उसके गिरफ्तारी के बाद पूरा मामला साफ हो गया। बेटे ने पत्नी और नौकर के साथ संपत्ति के लिए पिता और बहन की हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
Amroha Double Murder: CCTV reveals the secret of father-daughter murder, son kills servant
अमरोहा में पुलिस हिरासत में आरोपी बेटा और नौकर - फोटो : संवाद

विस्तार

मकान बेचने से मना करने पर बेटे ने ही सराफ योगेश चंद्र अग्रवाल और उनकी गोद ली बेटी सृष्टि की हत्या पत्नी और एक नौकर के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर सराफ और उनकी बेटी की हत्या का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने सराफ के हत्यारोपी बेटे, बहू समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायालय पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस का दावा है कि योगेश अग्रवाल के घर के कैमरे बंद पड़े थे।

विज्ञापन

Amroha Double Murder: CCTV reveals the secret of father-daughter murder, son kills servant
अमरोहा में पिता-पुत्री की हत्या - फोटो : संवाद

वारदात की रात हत्यारोपी बेटे का नौकर अनिल गंगवार घर से निकलता हुआ पड़ोसी के सीसीटीवी में कैद हो गया था। वह रात में करीब 12 बजकर 7 मिनट पर घर से निकला था। इसके बाद पूरे मामला साफ होता चला गया।  रविवार को नगर कोतवाली में एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मोहल्ला नगर के कटरा गुलाम अली में रहने वाले सराफ योगेश चंद्र अग्रवाल और उनके पुत्र हत्यारोपी इशांक अग्रवाल के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Amroha Double Murder: CCTV reveals the secret of father-daughter murder, son kills servant
अमरोहा में पिता-पुत्री की हत्या के बाद परिजन - फोटो : संवाद

इशांक अग्रवाल अपने हिस्से के मकान को बेचकर दिल्ली में शिफ्ट होना चाहता था, लेकिन योगेश चंद्र अग्रवाल इसके आड़े आ रहे थे। दोनों पिता-पुत्र के संबंध अच्छे नहीं थे। पुलिस का दावा है कि योगेश चंद्र अग्रवाल का व्यवहार अपनी बहू मानसी अग्रवाल के प्रति भी खराब था। जिससे आहत होकर इशांक अग्रवाल ने अपने पिता योगेश चंद्र अग्रवाल और बहन सृष्टि की हत्या करने की योजना बनाई।

 

विज्ञापन

Amroha Double Murder: CCTV reveals the secret of father-daughter murder, son kills servant
अमरोहा में पिता-पुत्री की हत्या - फोटो : संवाद

हत्या करने के लिए इशांक अग्रवाल ने अपनी दिल्ली स्थित फैक्टरी में काम करने वाले नौकर बरेली निवासी अनिल गंगवार को पैसों का लालच देकर अपने घर बुलाया और अपनी पत्नी मानसी अग्रवाल के साथ मिलकर पिता योगेश चंद्र अग्रवाल और बहन सृष्टि की दरांती से गला रेत कर हत्या कर दी। एसपी ने बताया की हत्यारोपी इशांक अग्रवाल, उसकी पत्नी मानसी अग्रवाल और बरेली जनपद के नवाबगंज थानाक्षेत्र के गांव जोरा मकरंदपुर निवासी अनिल गंगवार को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

 

Amroha Double Murder: CCTV reveals the secret of father-daughter murder, son kills servant
अमरोहा में पिता-पुत्री की हत्या - फोटो : संवाद

ये था पूरा मामला

मोहल्ला नगर के कटरा गुलाम अली में रहने वाले सराफ योगेश चंद्र अग्रवाल और उनकी बेटी सृष्टि की घर में ही किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह पिता-पुत्री के शव कमरे में फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़े मिले थे। दोनों के चेहरे पर कपड़ा पड़ा हुआ था। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस को बंद मिले। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। योगेश चंद्र अग्रवाल की बाजार गुजरी में इशांक ज्वेलर्स के नाम से दुकान है।

 

Amroha Double Murder: CCTV reveals the secret of father-daughter murder, son kills servant
अमरोहा में पिता-पुत्री की हत्या - फोटो : संवाद

उनकी पत्नी छाया की दो साल पहले हार्टअटैक से मौत हो चुकी है। वह बेटी सृष्टि के साथ रहते थे। बेटा इशांक अग्रवाल दिल्ली में गत्ता फैक्टरी चलाता है। इशांक की पत्नी मानसी अग्रवाल अपने दस साल के बेटे आयुष के साथ घर के दूसरे हिस्से में रहती है। दोनों मकानों में आवाजाही के रास्ते अलग-अलग हैं, जबकि घर के भीतरी हिस्से में दोनों को जोड़ने के लिए दरवाजा है। बेटा इशांक अग्रवाल बृहस्पतिवार को दिल्ली से घर आया था। शुक्रवार रात वह अपनी पत्नी व बेटे के साथ मकान के अपने हिस्से में था।

 

Amroha Double Murder: CCTV reveals the secret of father-daughter murder, son kills servant
अमरोहा में पिता-पुत्री की हत्या - फोटो : संवाद

योगेश चंद्र अग्रवाल और बेटी सृष्टि के साथ अपने हिस्से में थे। सराफ और बेटी की हत्या की जानकारी शनिवार सुबह करीब छह बजे उनके दोस्तों से पुलिस तक पहुंची। उनके हमउम्र दोस्त राज निकेतन, सतीश अरोड़ा, अतुल गुप्ता और विनीत चावला रोज की तरह टेबल टेनिस खेलने उनके घर पहुंचे। खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला तो साथियों ने योगेश चंद्र अग्रवाल का फोन मिलाया।

फोन न उठने पर दरवाजे को धक्का दिया तो खुल गया। भीतर दाखिल होते ही कमरे की खिड़की में झांका तो फर्श पर पिता-पुत्री के शव नजर आए। सराफ योगेश चंद्र अग्रवाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष और सेवा भारती संस्था के नगर अध्यक्ष भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed