Amroha: तिगरी गंगा मेले में स्नान करने के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जय गंगा मैया के लगे जयकारे
बृहस्पतिवार की सुबह से ही गंगा मेले में जाने वाले ट्रैक्टर ट्रालियों, टाटा मैजिक, ई रिक्शा, बाइक सवार श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। तिगरी से लेकर गजरौला तक वाहनों की कतार नहीं टूटी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। गजरौला की तरफ से श्रद्धालुओं का जत्था गुजर रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह से ही गंगा मेले में जाने वाले ट्रैक्टर ट्रालियों, टाटा मैजिक, ई रिक्शा, बाइक सवार श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। तिगरी से लेकर गजरौला तक वाहनों की कतार नहीं टूटी।
गंगा में स्नान करने और मेले का आनंद लेने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का उल्लास अलग ही दिखाई दे रहा था। ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार श्रद्धालु हर-हर गंगे और जय गंगा मैया के जयकारे लगाते हुए जा रहे थे। तिगरी गंगा मेले के लिए सुबह से ही वाहनों की लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं के हजारों वाहन मेले में पहुंच गए।