फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Devotees take a dip of faith on Maghi Purnima

Amroha: माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, स्नान के बाद गंगा तट पर कराए गये धार्मिक अनुष्ठान

Sun, 05 Feb 2023 12:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 05 Feb 2023 12:13 PM IST
सार

गंगा तट पर उमड़े श्रद्घालुओं के सैलाब ने हर हर गंगे के उदघोष संग पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। इसके बाद धार्मिक अनुष्ठान कराए। गंगा किनारे प्रसाद का वितरण कर सुख समृद्घि की कामना की। श्रद्घालुओं ने ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया।


 

विज्ञापन
Amroha Devotees take a dip of faith on Maghi Purnima
माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के गजरौला में माघी पूर्णिमा पर हजारों श्रद्घालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। ब्रजघाट व तिगरी में गंगा स्नान करने के लिए श्रद्घालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर होते ही शुरू हुआ स्नान का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। स्नान के बाद श्रद्घालुओं ने गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठान कराए। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात रहा। 

विज्ञापन


रविवार को माघी पूर्णिमा होने के कारण गंगा में स्नान करने के लिए दूर दराज और आस पास के श्रद्घालु गंगा तट पर उमड़े। पंडित गंगा शरण शर्मा के मुताबिक माघी पूर्णिमा पर स्नान करना बेहद पुण्य माना जाता है। धार्मिक प्रवृत्ति के लोग गंगा में स्नान करने के साथ ही पुरोहितों को दान कर तृप्त करते हैं। पूर्णिमा होने के कारण ब्रजघाट व तिगरी गंगा किनारे पहुंचे हजारों श्रद्घालुओं ने सूरज की किरण निकलने से पहले ही गंगा में स्नान करने का क्रम शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


गंगा तट पर उमड़े श्रद्घालुओं के सैलाब ने हर हर गंगे के उदघोष संग पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। इसके बाद धार्मिक अनुष्ठान कराए। गंगा किनारे प्रसाद का वितरण कर सुख समृद्घि की कामना की। श्रद्घालुओं ने ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन








 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed