फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Deputy Collector used Innova with Baleno number plate driver escaped with car

Amroha: इनोवा पर बलेनो की नंबर प्लेट लगाकर चलते थे डिप्टी कलक्टर,  खुलासा हुआ तो कार लेकर भागा चालक

Mon, 17 Oct 2022 05:53 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 17 Oct 2022 05:53 PM IST
सार

अमरोहा कलक्ट्रेट में तैनात एसडीएम सुधीर कुमार सिंह को इनोवा कार मिली है। सरकारी खर्चे पर ठेकेदार की तरफ से मिली इस इनोवा कार से ही डिप्टी कलेक्टर सरकारी कार्य के लिए चलते हैं। डिप्टी कलेक्टर के पद से पहले वह हसनपुर के एसडीएम थे, तब भी यही इनोवा कार उनके पास थी। लेकिन इस इनोवा कार पर बलेनो कार की नंबर प्लेट लगी हुई है।

विज्ञापन
Amroha Deputy Collector used Innova with Baleno number plate driver escaped with car
इसी कार से चलते थे एसडीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के डिप्टी कलक्टर इनोवा पर बलेनो की नंबर प्लेट लगी कार से चलते थे। इसकी भनक किसी को नहीं थी। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में खुलासा हुआ तो अधिकारियों में खलबली मच गई। इससे पहले अधिकारी कुछ कर पाते, आरोपी चालक कार को लेकर भाग गया। डीएम ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


अमरोहा कलक्ट्रेट में तैनात डिप्टी कलक्टर सुधीर कुमार सिंह को इनोवा कार मिली हुई है। सरकारी खर्चे पर ठेकेदार की तरफ से मिली इस इनोवा कार से ही डिप्टी कलेक्टर सरकारी कार्य के लिए चलते हैं। डिप्टी कलेक्टर के पद से पहले वह हसनपुर के एसडीएम थे, तब भी यही इनोवा कार उनके पास थी। लेकिन इस इनोवा कार पर बलेनो कार की नंबर प्लेट लगी हुई है। इसकी भनक किसी को नहीं थी।

विज्ञापन

सोमवार को डीएम बीके त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलक्ट्रेट में आयोजित हुई। इसमें समिति के पूर्व सदस्य अनिल कुमार ने मामले को उठाया तो अधिकारियों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही एआरटीओ परिवर्तन महेश कुमार शर्मा, सीओ ट्रैफिक, टीएसआई धर्मेंद्र मीटिंग हॉल से बाहर आए और गाड़ी की नंबर प्लेट चेक की। इस दौरान परिवहन एप पर चेक करने पर इनोवा कार पर लगी नंबर प्लेट बलेनो कार की पाई गई।

मुरादाबाद की मिसेज खन्ना के नाम पर पंजीकृत है बलेनो कार का नंबर

यह बलेनो कार मुरादाबाद निवासी मिसेज खन्ना के नाम पर रजिस्टर्ड है। इतना ही नहीं कार के आगे और पीछे लगी प्लेट पर हिंदी में अक्षर लिखे हुए थे, जो गैरकानूनी है। जबकि किसी भी वाहन के नंबर अंग्रेजी में कैपिटल अक्षर होने चाहिएं। इस दौरान के एआरटीओ ने अपने कार्यालय से भी इनोवा का रिकॉर्ड निकलवाया तो उसमें भी इनोवा पर नंबर लगी नंबर प्लेट बलेनो कार की पाई गई। इससे पहले अधिकारी कुछ कर पाते, आरोपी चालक गाड़ी लेकर भाग गया। डीएम बीके त्रिपाठी ने पूरे मामले की जांच कराकर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

जिस इनोवा से डिप्टी कलक्टर सुधीर कुमार चलते थे, उसकी नंबर प्लेट फर्जी पाई गई है। असलियत सामने आई। अच्छी बात है। पूरे मामले की जांच करा कर दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
- बीके त्रिपाठी, डीएम अमरोहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed