{"_id":"682f6ededd6514c6a7023e3b","slug":"amroha-depot-got-three-male-drivers-and-25-female-conductors-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-140406-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अमरोहा डिपो को मिले तीन पुरुष चालक और 25 महिला परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अमरोहा डिपो को मिले तीन पुरुष चालक और 25 महिला परिचालक
Fri, 23 May 2025 12:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 23 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। चालक-परिचालकों की कमी से जूझ रहे अमरोहा रोडवेज डिपो को तीन पुरुष चालक और 25 महिला संविदा परिचालक मिले हैं। तीनों चालक मृतक आश्रित में भर्ती हुए हैं।
अमरोहा रोडवेज डिपो पर बसों की संख्या 95 है, जिनमें 76 बसें निगम और 19 अनुबंधित हैं। नई बस मिलने के बाद उम्मीद थी कि डिपो से रोडवेज बसों का संचालन बेहतर ढंग से हो पाएगा, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया। परिवहन निगम चालक-परिचालकों की कमी से जूझ रहा था। अमरोहा डिपो पर 50 चालक और 70 के करीब परिचालक कम हैं। जिस कारण भी बसों का संचालन बेहतर ढंग से नहीं हो पा रहा था।
रोडवेज बस स्टैंड में करीब 10-12 बसें ऐसी हैं, जो चालक-परिचालकों की कमी से डिपो में ही खड़ी रहती हैं। जिससे दैनिक यात्रियों को भी परेशानी होती है। जिन रूट पर एक बस जा रही है, यदि चालक परिचालक पूरे हों तो उस रूट पर सुबह से शाम तक आवश्यकता अनुसार तीन बसों को भेजा जा सकता है। अब रोडवेज बसों के संचालन में सुधार होने की उम्मीद है। डिपो को तीन पुरुष चालक और 25 महिला संविदा परिचालक मिल गए हैं। एआरएम ने बताया कि डिपो को पुरुष और 25 संविदा महिला परिचालक मिल गए हैं। तीनों पुरुष चालकों की भर्ती मृतक आश्रित में हुई है।