फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Dead body young man who jumped Ganges with wife sitting in car, search continues

अमरोहा: पत्नी को कार में बैठाकर गंगा में कूदने वाले युवक का शव मिला, पत्नी की तलाश के लिए चल रहा सर्च ऑपरेशन

Fri, 25 Aug 2023 01:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 25 Aug 2023 01:04 PM IST
सार

गजरौला में परिजनों से विवाद के बाद गुस्साए युवक ने पत्नी के साथ कार में बैठकर उसे गंगा में कूदा दिया। दोनों की तलाश पुलिस कर रही थी। दोपहर को युवक का शव बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Amroha: Dead body young man who jumped Ganges with wife sitting in  car, search continues
गजरौला में डूबे युवक को खोजने के दौरान लगे भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

शादी में मिली वैगनआर कार में पत्नी नाजिया को बैठाकर गंगा में कूदे सीकरी खादर निवासी शाने आलम मा शव कांकाठेर और फिरोजपुर गढ़ावली के बीच मिला। नाव को दूर खड़ी कर पैदल तलाश करते हुए उसका शव बरामद हुआ। पत्नी और कार की तलाश जारी है।

विज्ञापन


बृ़हस्पतिवार की शाम साढ़े छह बजे सीकरी खादर निवासी शाने आलम पत्नी नाजिया को कार में बैठाकर गंगा में कूद गया था। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, एसडीएम राजीव राज व सीओ अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए थे। इसके साथ ही आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए थे।
विज्ञापन


कार लेकर गंगा में कूदे दंपती की तलाश में जुट गए थे। मगर देर रात तक पता नहीं चला था। शुक्रवार की सुबह फिर तलाश शुरू की गई। मोटर बोट से पुलिस कर्मी और दूसरी नाव से गोताखोर ओमपाल केवट, रामू, जितेंद्र, मिन्तर ठाकुर और शाने आलम के तीन परिजन तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह छह बजे गंगा में उतर गए थे। दस बजे तलाश करते हुए  तिगरी से दो किमी दूर कांकाठेर और फिरोजपुर गढ़ावली के बीच पहुंचे। नाव को दो सौ मीटर दूर खड़ी कर दो से तीन फिट गहरे पानी में पैदल तलाश करते रहे। इस बीच उथले पानी में ओमपाल केवट का पैर शव से लगा।


उसने नाव में दूर बैठे परिजनों को बुलाकर पहचान कराई। शव को तिगरी सामने लाया गया। यहां पर हजारों का हुजूम उमड़ा हुआ था। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया युवक का शव बरामद हो गया है। नाजिया की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed