फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Dead body of friend's murderer found hanging in the forest, cloth tied over mouth

Amroha: जंगल में फंदे से लटका मिला दोस्त के हत्यारोपी का शव, मुंह पर बंधा था कपड़ा, हत्या की आशंका

Sun, 21 Apr 2024 10:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आदमपुर (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, आदमपुर (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 21 Apr 2024 10:11 AM IST
सार

अमरोहा के आदमपुर में दोस्त की हत्या के मामले में नामजद आरोपी का शव जंगल से बरामद हुआ है। हत्यारोपी को शव पेड़ थे लटका था और मुंह पर कपड़ा बंधा था। परिजनों ने मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है। 

विज्ञापन
Amroha: Dead body of friend's murderer found hanging in the forest, cloth tied over mouth
जान गंवाने वाला युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

आदमपुर थाना क्षेत्र में दोस्त की हत्या के मामले में नामजद आरोपी का शव जंगल में फंदे से लटका मिला है। मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। परिजनों ने गांव के ही पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। वह इस समय जमानत पर जेल से बाहर आया  हुआ था। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन


गांव संतरा निवासी 19 वर्षीय अजय पुत्र राम सिंह गांव निवासी दोस्त जितेंद्र की हत्या के मामले में 16 अक्तूबर 2023 को जेल गया था। एक बार जेल में भी उसकी हालत भी खराब हो गई थी। फिलहाल वह जमानत पर जेल से छूटा हुआ था और अपने गांव आया हुआ था।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को वह अपने दादा से मिलने खेत पर गया था। लेकिन देर रात भी नहीं लौटा। परिजनों को चिंता हुई तो तलाश की गई। मध्यरात्रि के बाद उसका शव जंगल में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने गांव के ही पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को लिए भेज दिया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। परिजनों द्वारा रंजिशन कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed