फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: DCM trampled four friends highway, one died, three admitted hospital

अमरोहा: हाईवे पर पंक्चर जोड़ते समय डीसीएम ने चार दोस्तों को रौंदा, एक की मौत, तीन हायर सेंटर में भर्ती

Fri, 13 Oct 2023 10:52 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 13 Oct 2023 10:52 AM IST
सार

नैनीताल जा रहे चार दोस्तों को डीसीएम चालक ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को हायर सेंटर ले जाया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
Amroha: DCM trampled four friends highway, one died, three admitted hospital
अमरोहा में हादसे के बाद कार - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा हाईवे पर कार में पंक्चर जोड़ते समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम के चालक ने टक्कर मार दी। इसमें पौध विक्रेता रवि कुमार (25) की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। उन्हें पुलिस ने इलाज के लिए भर्ती कराया है। आरोपी चालक डीसीएम लेकर भाग निकला। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


रवि हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी ओम शांति के बेटे थे। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर के थे। नर्सरी से पौधे खरीद कर शहर और गांव में बेचने का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की सुबह रवि कुमार अपने दोस्त सचिन कुमार पुत्र नेम सिंह, अजीत सिंह पुत्र गोपाल सिंह और डिडौली निवासी भोला सिंह पुत्र करन सिंह के साथ कार में सवार होकर नैनीताल घूमने जा रहे थे।
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली के सामने ओवरब्रिज पर अचानक उनकी कार के टायर में पंक्चर हो गया। लिहाजा चारों दोस्त कार को साइड में रोककर टायर ठीक करने लगे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम के चालक ने चारों को टक्कर मार दी। हादसे में चारों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी चालक डीसीएम को लेकर मौके से भाग निकला। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। डिडौली कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को मंगूपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने रवि कुमार को मृत घोषित कर दिया।


अजीत सिंह और सचिन कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed