Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha danced to the Haryanvi songs of Renuka Pawar.

Amroha News: रेणुका पवार के हरियाणवी गीतों पर झूमा अमरोहा

Tue, 14 Oct 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 14 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Amroha danced to the Haryanvi songs of Renuka Pawar.
अमरोहा। ट्रेड फेयर में रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हो रहा है जिसमें हर रोज अलग-अलग कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हैं। रविवार को जहां सादगी द सूफी बैंड ने अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया था। वहीं, रविवार को मशहूर हरियाणवीं सिंगर रेणुका पवार ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा जिसे पर लोग जमकर झूमे।
विज्ञापन

उद्योग विभाग की और से रामलीला मैदान में आयोजित ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा। जिसमें हर रोज शाम तीन से छह बजे विभागीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा शाम को छह से नौ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहती है। ट्रेड फेयर में सोमवार की शाम मशहूर हरियाणवी सिंगर रेणुका पवार के नाम रही।
विज्ञापन

रेणुका पवार के मंच पर आते ही वहां मौजूद लोगों में उत्साह का संचार हो गया। रेणुका ने मंच पर पहुंच कर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते हुए अपने गानों की प्रस्तुति देना शुरू की। अपने मशहूर गीत बावन गज का दामन मटक चलूंगी गाना शुरू किया तो तालियों की गड़गड़ाहट के साथ लोगों ने झूमना शुरू कर दिया। इसके अलावा नैना के तीर, बैरन बैगानी, चटक-मटक, मां की लाडली, चौबारा, गुलाबी लंहगा आदि गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अमरोहा ट्रेड फेयर में स्वदेशी खरीदारी का उत्सव

अमरोहा। रामलीला मैदान में चल रहे अमरोहा ट्रेड फेयर में जिला प्रशासन की ओर से हर दिन फेयर के स्टॉल्स से खरीदारी करने वाले 10 भाग्यशाली लोगों को लकी ड्रॉ के जरिए शानदार उपहार दिए जा रहे हैं। यह मेला 18 अक्तूबर तक चलेगा।
वोकल फॉर लोकल के भाव को सशक्त करते हुए यह मेला स्थानीय हस्तशिल्प, माटी कला, खादी, और महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बढ़ावा देने का एक शानदार मंच है। मेले में उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, माटी कला बोर्ड, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग, रेशम विभाग आदि योजनाओं से जुड़ी इकाइयों के स्टॉल्स लगाए गए हैं। दीवाली और धनतेरस के लिए पूजा सामग्री, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, गिफ्ट आइटम, मिलेट्स उत्पाद आदि खरीदें, हर खरीद लकी ड्रॉ में शामिल कर सकती है। रोजाना चुने जाने वाले विजेताओं को आकर्षक उपहार मिल रहे हैं। यह मेला स्थानीय कारीगरों, हस्तशिल्पियों और उद्यमियों द्वारा बनाए गए स्वदेशी उत्पादों को विपणन का मंच प्रदान करने के साथ-साथ आम जनमानस को त्योहारी खरीदारी का शानदार अवसर दे रहा है।


-----------------
रोजगार मेले में 86 का चनय
अमरोहा। अमरोहा ट्रेड फेयर के अंतर्गत रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसमें करीब 240 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से 86 अभ्यर्थियों का सात कंपनियों ने चयन किया। मेले में राजकीय आईटीआई व पॉलीटेक्निक द्वारा अपने विभाग की योजनाओं से अवगत कराया गया। ऑफर लेटर एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के अंतर्गत उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। वहीं, जनपद के युवक मंगल दल एवं महिमा मंगल दलों को भी खेल सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार, गौरव कुमार, प्रदीप कुमार, अंकुर प्रकाश आदि मौजूद रहे।

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed