{"_id":"64d47cb5a82f96ce3a0d15cd","slug":"amroha-current-landed-iron-cupboard-student-of-class-seven-died-due-to-electrocution-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: लोहे की अलमारी पर उतरा करंट, चपेट में आने से कक्षा सात के छात्र की मौत, परिवार में मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: लोहे की अलमारी पर उतरा करंट, चपेट में आने से कक्षा सात के छात्र की मौत, परिवार में मच गया कोहराम
Thu, 10 Aug 2023 11:29 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:29 AM IST
सार
परिजनों के मुताबिक बिजली आने पर समीर गाने सुनने के लिए लाउडस्पीकर चलने लगा। लाउडस्पीकर लोहे की अलमारी पर रखा हुआ था। अलमारी पर आ रहे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अमरोहा में छात्र की करंट लगने से मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा में गाने सुनने के लिए लाउडस्पीकर चलाते समय लोहे की अलमारी पर उतरे करंट की चपेट में आकर डिडौली गांव में रहने वाले मजदूर के 12 वर्षीय बेटे समीर की मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है।
विज्ञापन
मृतक समीर डिडौली गांव में रहने वाले मजदूर नईम अहमद का छोटा बेटा है। बड़ा बेटा नदीम भी कक्षा आठ में पढ़ता है। परिजनों के मुताबिक बुधवार की शाम बिजली आने पर समीर गाने सुनने के लिए लाउडस्पीकर चलने लगा।
विज्ञापन
लाउडस्पीकर लोहे की अलमारी पर रखा हुआ था। अचानक लोहे की अलमारी पर करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आने से समीर को जोर का झटका लगा और दूर जा गिरा। इस दौरान कमरे के बाहर बैठी उसकी मां शबनम दौड़कर मौके पर पहुंची तो समीर जमीन पर अचेत पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
इसे देखकर मां ने शोर मचा दिया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। तुरंत ही परिजन समीर को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है। डिडौली इंस्पेक्टर अरविंद कुमार त्यागी ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।