फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: couple riding bike was hit by truck on highway, the woman died on the spot

Amroha: हाईवे पर बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौके पर ही मौत, पति लड़ रहा जिंदगी से जंग

Thu, 25 Jan 2024 05:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 25 Jan 2024 05:03 PM IST
सार

मुरादाबाद से अमरोहा जा रहे बाइक सवार दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Amroha: couple riding bike was hit by truck on highway, the woman died on the spot
एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त बाइक। (file)

विस्तार

अमरोहा के कांठ रोड पर बाइक सवार दंपती को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में रुचि (40) की मौत हो गई। उसका पति पुष्पेंद्र घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर मुरादाबाद जनपद के छजलैट थानाक्षेत्र के गांव छज्जा नगला के रहने वाले पुष्पेंद्र, पत्नी रुचि के साथ अमरोहा आ रहे थे। दोनों बाइक पर सवार थे। बाइक चला रहे पुष्पेंद्र ने हेलमेट लगा रखा था।
विज्ञापन


जैसे ही उनकी बाइक देहात थानाक्षेत्र के गांव की छावि में पहुंची तभी पीछे से आ रही ट्रक के चालक में उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक के पीछे बैठी रुचि सड़क पर गिर पड़ी। जबकि पुष्पेंद्र दूसरी दिशा में सड़क से दूर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर गिरी रुचि के ऊपर से ट्रक का पहिया उतर गया और उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलती ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल पुष्पेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया।


बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को लेकर मौके से भाग गया था, उसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed