{"_id":"62ec233391908b62f90a0c47","slug":"amroha-corona-jpnagar-news-mbd436846826","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर समेत 22 और मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर समेत 22 और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को तीन किशोर, पांच महिलाएं और चार स्वास्थ्य कर्मी समेत 22 लोग और संक्रमित मिले हैं। गनीमत है कि किसी भी मरीज में कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं है। सभी का होम आइसोलेट कर चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है। अब जिले में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या करीब 80 हो गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि गुरुवार को आरटीपीसीआर सैंपल की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें 18 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि एंटीजन की जांच रिपोर्ट में चार लोग संक्रमित मिले। संक्रमितों में अमरोहा नगर सीएचसी और डीसीएच अस्पताल के चार स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। संक्रमित मरीजों में 12 से 60 साल तक की उम्र के लोग हैं। जिसमें मंडी धनोरा में 8 लोग संक्रमित मिले हैं।
जिनमें एक डाक्टर भी हैं। जोया में तीन, गजरौला में दो, हसनपुर में दो और अमरोहा में 7 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए सतर्कता बरतने की जरूरत है। घर से निकलने पर सभी लोग मास्क लगाएं। दो गज की दूरी का पालन करें। कोरोना वायरस से बचाव का टीका जरूर लगवाएं।