फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Constable injured after being shot history-sheeter, accused cow slaughter arrested after encounter

Amroha: हिस्ट्रीशीटर की गोली लगने से सिपाही घायल, मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी पकड़ा, कई राउंड फायरिंग...VIDEO

Tue, 27 May 2025 11:05 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 27 May 2025 11:05 AM IST
सार

डिडौली में पुलिस और गोकशी के प्रयास में लगे बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें हेड कांस्टेबल हिदायत अली घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर कासिम के पैर में गोली लगी है। उसका साथी भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Amroha: Constable injured after being shot history-sheeter, accused cow slaughter arrested after encounter
अमरोहा में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

बंद पड़े ईंट भट्ठा परिसर में गोकशी करने की फिराक में घूम रहे हिस्ट्रीशीटर कासिम उर्फ पेप्सी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। बदमाश की गोली से सिपाही हिदायत अली घायल हो गए। कांस्टेबल दीपक कुमार के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी है। पुलिस ने घायल हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से तमंचा कारतूस, बाइक और कटान के उपरकण बरामद किए हैं।

विज्ञापन

पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। डिडौली इंस्पेक्टर हरीशवर्धन सिंह सोमवार की रात करीब 2:30 बजे पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मीरपुर गांव के पास बंद पड़े ईंट भट्ठा परिसर में कुछ लोग गोकशी करने की फिराक में हैं। तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने ईंट भट्ठे की घेराबंदी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही एसओजी और सर्विलांस टीम भी मौके पर पहुंच गई। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली हेड कांस्टेबल हिदायत अली के हाथ में लगी और वह घायल हो गए। एक गोली कांस्टेबल दीपक कुमार की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी है। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

विज्ञापन

जिसमें पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। तभी, उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। बाद में पुलिस ने गोली लगने से घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया और सीओ शक्ति सिंह मौके पर पहुंच गए।

पूछताछ के दौरान घायल बदमाश ने अपना नाम कासिम उर्फ पेप्सी निवासी ढकिया चमन बताया। जबकि, मौके से भागने वाले बदमाश की पहचान मुनव्वर के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि कासिम उर्फ पेप्सी हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ अमरोहा, मुरादाबाद व अन्य जिलों के कई थानों में बीस से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि 18 मई की रात डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नीलीखेड़ी गांव के जंगल में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। इस मामले में मिठनपुर गांव के रहने वाले चौकीदार शेर सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ गो हत्या निवारण अधिनियम और पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

इस मामले की पुलिस जांच कर रही थी। जिसमें हिस्ट्रीशीटर कासिम उर्फ पेप्सी का नाम सामने आया था। तभी से पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। सोमवार की रात भी कासिम उर्फ पेप्सी अपने साथी मुनव्वर के साथ गोकशी करने की साथ में था। जिसे पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed