फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Congress leader Mohammad Asim trapped in snatching three lakhs and threatening

Amroha: तीन लाख हड़पने और धमकी देने में फंसे कांग्रेस नेता मोहम्मद आसिम, लटक गई गिरफ्तारी की तलवार

Sun, 12 Nov 2023 11:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 12 Nov 2023 11:46 AM IST
सार

सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी प्रताप टांक का आरोप है कि अल्लीपुर भूड़ में आसिम प्रोजेक्ट इंडिया लिमिटेड नाम से व्यापार करते हैं। पहचान होने के कारण कांग्रेस नेता ने कारोबार में साझेदार होने के पेशकश रखी। इसे बाद उन्होंने कांग्रेस नेता को 20 लाख रुपये दे दिए। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो उन्हें धमकी दी गई। 
 

विज्ञापन
Amroha: Congress leader Mohammad Asim trapped in snatching three lakhs and threatening
यूपी पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता और हसनपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी रहे मोहम्मद आसिम सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी के तीन लाख रुपये हड़पने, गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने में फंस गए हैं। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी प्रताप टांक हसनपुर के होली वाला मोहल्ला के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


उनका आरोप है कि गजरौला के अल्लीपुर भूड़ में आसिम प्रोजेक्ट इंडिया लिमिटेड नाम से व्यापार करते हैं। इसके अलावा तरह-तरह के निर्माण कार्य के ठेके लेते हैं। वह जिस बैंक में तैनात थे, उसमें मोहम्मद आसिम का खाता खुला था। जिसमें लेनदेन करते थे। इस कारण उनसे जान पहचान थी। सेवानिवृत्त होने से पूर्व कांग्रेस नेता ने उनसे अपने कारोबार में साझेदार होने के पेशकश रखी।
विज्ञापन


साथ ही गाजियाबाद के वेव सिटी में अपना कारोबार चलने की बात कही। साझेदार बनने के लिए उन्होंने कांग्रेस नेता को 20 लाख रुपये दे दिए। तीन अगस्त-18 को धनौरा में अनुबंध हुआ कि मोहम्मद आसिम प्रताप टांक की पूंजी के अतिरिक्त 25 प्रतिशत का लाभांश उनको देंगे। कांग्रेस नेता पर 90 फ्लैट बनाने का ठेका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें उनको भरपूर लाभ हुआ, लेकिन उन्होंने कोई ब्योरा नहीं दिया। एक नवंबर-21 को 20 लाख में से उनको 17 लाख रुपये का भुगतान किया। तीन लाख रुपये और 25 प्रतिशत लाभांश के लिए कई बार तकादा किया। मगर न तो तीन लाख रुपये दिए और न ही लाभांश। 18 जून-23 को वह कांग्रेस नेता मोहम्मद आसिम के घर गए और रुपयों का तकादा किया।

आरोप है कि मोहम्मद आसिम ने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए दोबारा रुपये मांगने आने पर जान से मरवा देने की धमकी दी। हाथापाई कर भगा दिया। उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


उन पर रुपये व लाभांश न देने का गलत आरोप लगाया जा रहा है। प्रताप टांक अगर कसम खाकर कह दें तो जो कहेंगे वही रकम उनको दे दी जाएगी। वह पीछे नहीं हटेंगे। - मोहम्मद आसिम पीसीसी सदस्य कांग्रेस एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हसनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed