{"_id":"6545d98b20b6f034e8091bc9","slug":"amroha-bjp-block-pramukh-got-out-moving-car-and-made-reel-video-viral-police-said-no-information-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: भाजपा ब्लाक प्रमुख ने चलती कार से बाहर निकल बनवाई रील, वीडियो वायरल..पुलिस बोली-जानकारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: भाजपा ब्लाक प्रमुख ने चलती कार से बाहर निकल बनवाई रील, वीडियो वायरल..पुलिस बोली-जानकारी नहीं
Sat, 04 Nov 2023 11:11 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:11 AM IST
सार
वायरल वीडियो छह दिन पहले पूर्व नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव वीवड़ा खुर्द में हुए एक कार्यक्रम में जाने के दौरान बनाने के बात सामने आ रही है। ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी का कहना है कि वीवड़ा खुर्द में हुए कार्यक्रम में जाने के दौरान खिड़की से बाहर निकाल कर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार कर रहा था। तभी किसी ने वीडियो बनाई होगी।
विज्ञापन
हसनपुर में कार की खिड़की से बाहर निकल कर रील बनवाते ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
भाजपा ब्लाक प्रमुख का चलती कार से बाहर निकल कर रील बनवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कुछ लोग इस स्टंटबाजी बता रहे हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के नेता और गंगेश्वरी ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी अपनी चलती हुई कार से बाहर निकाल कर रील बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
वह खिड़की से खड़े होकर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो छह दिन पूर्व नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव वीवड़ा खुर्द में हुए एक कार्यक्रम में जाने के दौरान का बनाया गया है। वहीं ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी का कहना है कि 29 अक्टूबर को वीवड़ा खुर्द में हुए कार्यक्रम में जाने के दौरान खिड़की से बाहर निकाल कर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
तभी यह वीडियो बनाई गई है। कोई स्टंटबाजी नहीं है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि इस तरह का कोई मामला जानकारी में नहीं है।