फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Argument three days ago, fight two days later, Eight injured from both sides heavy stone pelting today

Amroha: तीन दिन पहले बहस, दो दिन बाद मारपीट... आज जमकर पथराव में दोनों पक्षों के आठ घायल

Fri, 13 Oct 2023 05:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 13 Oct 2023 05:52 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर शांति बने रहे इसके लिए कर्मियों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Amroha: Argument three days ago, fight two days later, Eight injured from both sides heavy stone pelting today
अमरोहा में पथराव के बाद मौके पर पड़े पत्थर - फोटो : संवाद

विस्तार

सब्जी की ठेली खड़ी करने को लेकर तीन दिन पहले मारपीट के बाद दो पक्ष शुक्रवार को फिर आमने-सामने आ गए। जमकर पथराव हुआ। लाठी डंडे चले। घटना में दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पथराव की यह घटना देहात थानाक्षेत्र के बंबूगढ़ पंडकी गांव की है। यहां पर नरोत्तम और राजवीर के परिवार रहते हैं। दस अक्तूबर को राजवीर सिंह के घर के आगे ठेली खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद जमकर मारपीट हुई। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद जमकर लाठी डंडे चले। एक दूसरे पर पथराव किया गया। घटना में एक पक्ष के राजवीर, अमित, विशाल, शीतल घायल हो गए। दूसरे पक्ष की तरफ से नरोत्तम, पुनीत, कंचन, दीपक, हिमांशी को भी चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवाल की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और बिगड़ते हालात संभाले। मौके पर मौजूद भीड़ को खदेड़ दिया। जबकि घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की लापरवाही से फिर हुआ विवाद

दोनों पक्षों के बीच दस अक्तूबर को विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने राजवीर की तहरीर पर नवरत्न, पुनीत, सुमित, कंचन के खिलाफ केस दर्ज किया था। नरोत्तम के बेटे पुनीत की शिकायत पर राजवीर, मिलन, अमित और धन्नू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन पुलिस ने आरोपियों को शांति भंग में भी पाबंद नहीं किया। अगर तुरंत शांति भंग में पाबंद हो गए होते तो शायद दोबारा विवाद नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed