फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: An elderly man going his daughter house was killed by train, identified basis papers found his pocket

Amroha: बेटी के घर जा रही महिला की ट्रेन से गिर कर मौत, जेब से मिले कागजों के आधार पर हो पाई पहचान

Tue, 31 Oct 2023 06:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 31 Oct 2023 06:18 PM IST
सार

आरपीएफ इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि बुजुर्ग महिला की यात्री गाड़ी से गिरने के कारण मौत हो गई। इसकी सूचना उनके परिवार को दे दी गई है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Amroha: An elderly man going his daughter house was killed by  train, identified basis papers found his pocket
ट्रेन से कटकर महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटी के घर जा रही महिला की मुरादाबाद-गजरौला चलने वाले ट्रेन से गिर कर मौत हो गई। वह ट्रेन के नीचे आ गई थीं। उनका सामान बिखर गया। जेब में मिले कागजातों से मृतका की पहचान छजलैट थाना क्षेत्र के मलपुर नजराना निवासी 50 वर्षीय रामकली पत्नी खचेड़ू के रूप में पहचान हुई।

विज्ञापन


मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र के गांव मलपुर नजराना निवासी रामकली की बेटी की शादी रजबपुर थाना क्षेत्र के बल्दाना हीरा सिंह में हुई। 50 वर्षीय रामकली मंगलवार को घर से यह कह कर चलीं कि बेटी के यहां जा रही हैं। वह गजरौला जा रही गजरौला-मुरादाबाद यात्री गाड़ी में सवार थीं।
विज्ञापन


सुबह दस बज कर 52 मिनट पर जैसे ही यात्री गाड़ी महेशरा स्टेशन के निकट पहुंची, वह उतरते समय ट्रेन से नीचे गिर गईं। बाद में ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर ग्रामीणों के साथ समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.जितेंद्र यादव मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ भी पहुंच गई। मृतका की पहचान कर सपा नेता ने उनके रिश्तेदारों को फोन किया। घटना स्थल पर मृतका का सामान बिखर गया था। आरपीएफ इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार का कहना है कि यात्री गाड़ी से गिर कर महिला की मौत का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed