फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Aman friends killed him over money dealings, threw his body in a canal

UP: घर से बुला कर साथ ले गए तीन दोस्त, पैसों के लेने देन में मुंह दबाकर पीटा, सांस थमी तो नहर में बहा दी लाश

Mon, 17 Jun 2024 03:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 17 Jun 2024 03:15 PM IST
सार

मंडी धनौरा में अमन हत्याकांड के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि तीनों दोस्तों ने मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद लाश को नहर में फेंक दिया। आरोपियों ने मृतक के परिजनों को उसके डूबने की बात बता दी थी। 

विज्ञापन
Amroha: Aman friends killed him over money dealings, threw his body in a canal
अमन हत्याकांड में शामिल आरोपी पुलिस हिरासत में - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव चुचेला कलां निवासी अमन की मौत रामगंगा नहर में डूब कर नहीं हुई थी। उसके दोस्तों ने रुपयों के लेनदेन के विवाद में मुंह दबाकर उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही उनकी निशानदेही पर अमन के चप्पल व आधार कार्ड भी बरामद कर लिया है। ग्राम चुचेला कलां निवासी अमन (18) पुत्र इरशाद दिल्ली में कारपेंटर का काम करता था। वह बकरीद का त्योहार मनाने के लिए गांव आया था।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह गांव के ही फैसल, फैजान व अजीम उसको घर से अपने साथ ले गए। इसके बाद उसका कोई पता नहीं लगने पर परिजनों ने तीनों दोस्तों से पूछताछ की थी। उन्होंने रामगंगा पोषक नहर में नहाने के दौरान उसके डूबने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन शुरू से ही तीनों आरोपियों पर अमन की हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। रविवार की सुबह अमन का शव ग्राम मोहिउद्दीनपुर के पास नहर में मिला। पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि रिपोर्ट में सांस रुकने से हत्या करने की पुष्टि हुई है। आरोपियों ने मौत होने तक अमन का मुंह दबा दिया था। मुखबिर की सूचना पर नौगावा रेलवे फाटक के पास से तीनों आरोपियों को सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है।


उनकी निशानदेही पर मृतक का आधार कार्ड व चप्पल नहर के पास ही झाड़ियां से बरामद कर ली गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीनों आरोपियों फैसल, फैजान, अजीम ने पैसों के लेनदेन के विवाद में अमन की मुंह दबाकर हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था।

इंस्पेक्टर ने बताया कि गैर इरादतन हत्या का मुकदमा अब हत्या व साक्ष्य  मिटाने धाराओं में तरमीम कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed