फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: A quack gave injection to a woman, she lost her life after her health deteriorated.

Amroha: झोलाछाप ने महिला को लगाया इंजेक्शन, तबीयत बिगड़ने के बाद चली गई जान, जांच के लिए पुलिस पहुंची गांव

Tue, 09 Apr 2024 05:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 09 Apr 2024 05:28 PM IST
सार

गजरौला निवासी महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे झोलाछाप के पास उपचार के लिए ले जाया गया। इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। महिला को दूसरी जगह ले जाया गया तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Amroha: A quack gave injection to a woman, she lost her life after her health deteriorated.
महिला की मौत के बाद गांव में पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

पेट दर्द की शिकायत पर झोलाछाप के यहां लाई गई महिला की इंजेक्शन लगाए जाने के बाद हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे पाकबड़ा के अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया। परिजन रात में ही शव को गांव ले आए।

विज्ञापन


सुबह झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सीओ गांव में पहुंचे। मृतका के परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गौसाईं निवासी जगदीश प्रजापति उर्फ अनित राज मिस्त्री हैं।
विज्ञापन


उनकी 31 वर्षीय पत्नी सुंदरी को सोमवार की रात एक बजे अचानक पेट में दर्द की शिकायत हुई। परिजन सुंदरी को इलाज के लिए गांव के ही झोलाछाप के यहां ले गए। उसने इलाज शुरू कर दिया। उसे इंजेक्शन लगाया। आधे घंटे की कोशिश के बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्कि हालत बिगड़ गई। जिस पर झोलाछाप ने हाथ खड़े कर दिए और बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजन सुंदरी को पाकबड़ा के एक अस्पताल में ले गए। जहां पर मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए।

मंगलवार को दिन निकलते ही परिजनों ने झोलाछाप को सुंदरी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी मौत हुई है। यूपी-112 को फोन कर सूचना दी। सूचना पाकर पुलिसकर्मी गांव में पहुंचे। सीओ श्वेताभ भास्कर भी गांव में गए।

मृतका के परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी ली। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि गांव में महिला की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन का आरोप लगाया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि अभी तहरीर नहीं मिली है।

पंचायत ने तीन लाख में रफा दफा कर दिया मामला

गांव के ही झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप सामने आने पर गांव के कुछ लोग मामला पंचायत के माध्यम से रफा दफा करने के प्रयास में जुट गए। बताया जाता है कि सभी समाज के चुनिंदा लोगों की पंचायत बैठी।

ग्राम प्रधान ओमकार सैनी का कहना है कि उनकी मौजूदगी में हुई पंचायत में यह तय हुआ कि मृतका के परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। मृतका के तीन बच्चे हैं। उनके पालन पोषण में दिक्कत न आए, इसलिए पंचायत में यह फैसला हुआ कि झोलाछाप राजमिस्त्री जगदीश को तीन लाख रुपये देगा।



झोलाछाप की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हैं। उसकी पत्नी हादसे में घायल होने के कारण निजी अस्पताल में जिंदगी मौत के बीच झूल रही है। इसलिए झोलाछाप के भाई ने तीन लाख रुपये देने की जिम्मेदारी ली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed