{"_id":"68484d0853a8a1ab660f8d2d","slug":"amroha-17-huts-caught-fire-in-malakpur-eight-cattle-died-fire-engines-arrived-an-hour-late-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: मलकपुर में 17 झोपड़ियों में लगी आग, आठ मवेशियों मौत, एक घंटे देर से पहुंचे दमकल वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: मलकपुर में 17 झोपड़ियों में लगी आग, आठ मवेशियों मौत, एक घंटे देर से पहुंचे दमकल वाहन
Tue, 10 Jun 2025 08:49 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आदमपुर(अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, आदमपुर(अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 10 Jun 2025 08:49 PM IST
सार
आदमपुर थाना क्षेत्र के मलकपुर की मंढैया में आग लगने से झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस अग्निकांड में घरेलू सामान, लाखों की नकदी और आठ मवेशी भी जलकर मर गए। ग्रामीणों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। आरोप है कि एक घंटे बाद भी दमकल की टीम मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
आदमपुर में आग के बाद माैके पर जुटे ग्रामीण
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदमपुर के गांव मलकपुर की मंढैया में अचानक अग्निकांड हो गया। किसानों की घर और पशुशाला की एक के बाद एक 17 झोपड़ियों में आग लग गई। जिसमें घरेलू सामान, नगदी समेत कई मवेशी जल गए। आठ मवेशियों की लकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया आप है।
विज्ञापन
आरोप है कि सूचना देने के एक घंटे बाद भी दमकल की टीम नहीं पहुंची। एडीएम, सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। राजस्व की टीम नुकसान का आंकलन कर रही है। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर गंगा बांध के किनारे पर बसा है। उसी के पास मलकपुर की मंढैया भी मजरा है।
विज्ञापन
जिसमें कुछ घर ही पक्की ईंटों के बने हुए है। जबकि अधिकांश परिवार झोपड़ी के बने घरों में ही रहते हैं। ये लोग खेतीबाड़ी व पशुपालन करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। घरों के पास ही पशुशाला भी बनी हुई है। मंगलवार दोपहर को अचानक गांव में अग लग गई।
विज्ञापन
एक के बाद एक झोपड़ी पास में होने की वजह से आग विकराल रूप लेती चली गई। ग्रामीणों का कहना है कि दमकल कर्मियों को सूचना दी गई, लेकिन सूचना देने के काफी समय बाद भी दकमल कर्मी नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी।
गांव निवासी किसान वीर सिंह के घर की झोपड़ी में घरेलू सामान व 25 हजार की नगदी जल गई। मूलचंद की झोपड़ी घरेलू सामान व 40 हजार की नगदी व दो मवेशी जलकर मर गए। लोकेश की पशुशाला में दो मवेशी जलकर मौत हो गई। विद्यावती के दो मवेशी समेत आठ मवेशियों की मौत हो गई।
इसके अलावा गांव निवासी रामअवतार, नंदकिशोर, लोकेश, विनोद आदि की झोपड़ियों में आग लग गई। इन सभी के घरों में घर के जरूरी सामान जल गए। बाद में दमकल की टीम भी पहुंची। एसडीएम विभा श्रीवास्तव व सीओ दीप कुमार पंत भी पहुंच गए।
घटना की जांच पड़ताल की गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसडीएम विभा श्रीवास्तव का कहना है कि मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई। राजस्व की टीम नुकसान का आंकलन कर रही है। पीड़ितों को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।