फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Also studied Sanskrit subject in Government Degree College

Amroha News: राजकीय डिग्री काॅलेज में संस्कृत विषय में भी हो रहे प्रवेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Also studied Sanskrit subject in Government Degree College
हसनपुर। राजकीय डिग्री काॅलेज हसनपुर में संस्कृत विषय से भी स्नातक किया जा सकता है। इस बार काॅलेज में संस्कृत विषय में भी प्रवेश लिए जा रहे हैं, हालांकि पिछले साल संस्कृत विषय विद्यालय में नहीं था, लेकिन इस बार संस्कृत विषय में दाखिले होने से छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय हसनपुर का संचालन पिछले दो वर्षों से किया जा रहा है। शुरू में महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम में दाखिले हुए थे। बीए में संस्कृत विषय नहीं था। संस्कृत से स्नातक करने के लिए छात्रों को निजी काॅलेज या अमरोहा तक जाना होता था। छात्रों द्वारा मांग की जा रही थी कि स्थानीय राजकीय काॅलेज में संस्कृत विषय में भी दाखिले लिए जाएं।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार का कहना है कि छात्रों की मांग के अनुसार इस बार कॉलेज में संस्कृत विषय में भी प्रवेश लिए जा रहे हैं। जितने प्रवेश हो जाएंगे। उतनी ही सीटें बढ़ा दीं जाएंगी। जल्द ही संस्कृत विषय के प्रोफेसर की नियुक्ति हो जाएगी। अब तक बीए दाखिले के लिए सीट 360 में 380 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। बीएससी में 300 सीटों में 340 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि बीकॉम में 120 सीटों पर 70 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके अलावा 20 से अधिक संस्कृत विषय के छात्रों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed