फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Allegation of usurping 15 bighas of land by portraying a deceased woman as alive; demand made to the SP for action.

Amroha News: मृत महिला को जीवित दिखाकर 15 बीघा जमीन हड़पने का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग

Mon, 29 Jun 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 29 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Allegation of usurping 15 bighas of land by portraying a deceased woman as alive; demand made to the SP for action.
अमरोहा। मृत महिला को जीवित दर्शाकर उसकी 15 बीघा जमीन हड़पने की साजिश की गई। पीड़ित पक्ष ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार कर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। मामले में महिला समेत पांच नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आवास विकास के रहने वाले मंजीत सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने महफूजा बेगम के नाम से फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया और उसे जीवित दर्शाते हुए 23 अक्तूबर 2025 को तहसील अमरोहा में 15 बीघा भूमि का इकरारनामा पंजीकृत करा दिया जबकि संबंधित महिला की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, इसलिए उसके नाम से कराया गया अनुबंध पूरी तरह फर्जी है। जब भूमि के वास्तविक मालिकों को इस इकरारनामे की जानकारी मिली तो खरीदार से संपर्क किया गया।
विज्ञापन

फर्जीवाड़े की जानकारी होने पर उन्होंने सिविल कोर्ट अमरोहा में उक्त इकरारनामे को निरस्त कराने के लिए वाद दायर कर दिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इसके बाद 20 सितंबर 2025 को उसी आधार संख्या का उपयोग कर एक मुख्तारनामा भी तैयार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों दस्तावेजों में आधार संख्या एक ही है, लेकिन महिला के फोटो अलग-अलग हैं, जिससे फर्जीवाड़े की आशंका और गहरा गई है। मंजीत सिंह का आरोप है कि यह कार्य भूमाफिया गिरोह द्वारा किया गया है। इनमें से एक आरोपी के खिलाफ पहले से धोखाधड़ी से जुड़े कई प्राथमिकी दर्ज हैं। एसपी लखन सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed