फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   alcohol find in villege

अवैध देसी शराब का ठेका पकड़ा, दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
alcohol find in villege
अमरोहा के मोहल्ला लकड़ा में अवैध देसी शराब के ठेके से जब्त की गई शराब की पेटियों की सील करते पुलिस - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। नगर कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर अवैध रूप से संचालित देसी शराब का ठेका पकड़ लिया। यहां से दो सेल्समैनों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 128 पेटी देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने धोखाधड़ी समेत आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। सेल्समैनों को जेल भेज दिया है। वहीं ठेका मालिक के रूप में हसनपुर के एक शराब माफिया का नाम सामने आया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने कोतवाली में अवैध देशी ठेका का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला लकड़ा चौराहा स्थित देसी शराब की दुकान पर पुलिस ने छापा मारा। यहां मौजूद सेल्समैनों से पूछताछ की गई। जिसमें पाया गया कि ठेके का रजिस्ट्रेशन 13 जुलाई को समाप्त हो चुका है। उसका रिन्यूवल भी नहीं कराया गया। फिलहाल ठेका अवैध रूप से संचालित था। पुलिस ने मुरादाबाद निवासी लोकेंद्र और सैदनगली थाना क्षेत्र के ईशापुर शर्की निवासी चरन सिंह को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सेल्समैनों और शराब को जब्त कर कोतवाली ले आई। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि सेल्समैनों के खिलाफ धोखाधड़ी और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। ठेके को सील कर दिया गया है। विवेचना में उन्हें भी सम्मलित किया जाएगा। पुलिस की कार्रवाई के बाद शराब माफियाओं में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed