फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Akshay missing in Russia... his family's hopes fading back home.

Amroha News: रूस में अक्षय लापता...वतन में डूबती परिजनों की उम्मीदें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Akshay missing in Russia... his family's hopes fading back home.
मंडी धनौरा। अखबारों की सुर्खियां बनने के बावजूद रूस में लापता अक्षय के परिजनों को अब तक किसी तरह की मदद नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि गुहार लगाने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सुध नहीं ली। कहा कि प्रशासन की बेरुखी से अब बेटे के लौटने की उनकी उम्मीदें डूबने लगी हैं।
गांव छीतरा निवासी अक्षय करीब दो साल पहले स्टडी वीजा पर रूस गया था। परिजनों के मुताबिक, वहां अलीशा नाम की एक एजेंट ने उसे अच्छे वेतन का झांसा देकर रूसी सेना में भर्ती करा दिया था। परिजनों का कहना है कि बीती एक जुलाई को अक्षय युद्ध के मोर्चे पर घायल हो गया था। इसके बाद भी वह लगातार परिवार के संपर्क में रहा। आखिरी बार 24 अगस्त को अक्षय से परिजनों की बातचीत हुई थी लेकिन इसके बाद उसका फोन बंद हो गया।
विज्ञापन

लगातार प्रयास के बाद जब अक्षय से संपर्क नहीं हुआ तो रूसी सेना में भर्ती कराने वाली एजेंट से बात करने की कोशिश की लेकिन वह भी फोन का कोई जवाब नहीं दे रही है। रूस में लापता बेटे का पता लगाने के लिए परिजन दिल्ली तक अधिकारियों के चक्कर लगा चुके हैं। उनका कहना है कि कई जगह गुहार लगाने के बावजूद बेटे की जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अखबारों में लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद भी किसी प्रशासनिक अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने परिवार से संपर्क नहीं किया। अक्षय के पिता रणधीर सिंह का कहना है कि बेटे के लापता होने के बाद से परिवार मानसिक परेशानी से गुजर रहा है।

हर दिन इस उम्मीद में गुजरता है कि शायद बेटे की कोई खबर मिल जाए लेकिन शाम होते ही चिंता और बढ़ जाती है। कहा कि अब तो बेटे के लौटने की उम्मीदें धूमिल होने लगी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाते हुए अक्षय का पता लगाकर उसे सकुशल भारत वापस लाने के लिए मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed