फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Akashdeep was in Mumbai five days ago, Prabhjot Kaur injured in neighboring village

पांच दिन पहले मुंबई में था आकाशदीप, पड़ोस के गांव की है घायल प्रभजोत कौर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Akashdeep was in Mumbai five days ago, Prabhjot Kaur injured in neighboring village
अमरोहा पोस्टमार्टम हाउस पर गमजदा खड़े आकाशदीप के परिजन। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। कैलसा में रेलवे ट्रैक पर लहूलुहान हालत में मिलने वाले युवक-युवती के गांवों के बीच केवल तीन किलोमीटर का फासला है। मृतक आकाशदीप 29 अक्तूबर को मुंबई में नौकरी करने गया था। यहां पांच दिन रहा। लेकिन युवती के साथ कैलसा कैसे पहुंचा इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। आकाशदीप के पिता ने युवती और उसके परिजनों को पहचानने से इनकार किया है। पिता के मुताबिक आकाशदीप के शैक्षिक प्रमाण पत्र और एक छोटा मोबाइल गायब हैं। साथ ही मुंबई बुलाकर नौकरी दिलाने वाले दो ममेरे-फुफेरे भाइयों पर धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने घटना की जानकारी मिलने के बाद इस संबंध में स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पिता ने अमरोहा में किसी भी तरह की कार्रवाई करने की बजाए पंजाब में कानूनी कार्रवाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर करीब दो बजे मृतक आकाशदीप के पिता हरमेश सिंह, तहेरा भाई इकबाल, मामा मंगल सिंह, ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह और गांव के ही रहने वाले तरसेन सिंह अमरोहा देहात थाने पहुंचे। यहां उन्होंने युवती प्रभजोत कौर को तो पहचानने से इनकार कर दिया। यह भी बताया कि युवती का गांव उनके घर से केवल तीन किलोमीटर दूर है। लेकिन वह प्रभजोत कौर और उसके परिजनों को नहीं जानते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद युवती के परिजनों से पहली बार संपर्क हुआ है। बताया कि आकाशदीप को नौकरी दिलाने का झांसा देकर गांव के युवक ने अपने ममेरे भाई के पास मुंबई भेजा था। उन्होंने आकाशदीप से 22 हजार रुपये भी हड़प लिए है। 29 अक्तूबर से दो नवंबर तक आकाशदीप मुंबई में ही था। लेकिन, वह युवती के साथ कैलसा क्षेत्र में कैसे पहुंचा यह समझ से परे हैं।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि आकाशदीप और प्रभजोत कौर के बीच पहले से जान-पहचान है, इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने नौकरी के नाम पर आकाशदीप को धोखा देने वाले आरोपी ममेरे-फुफेरे भाइयों के खिलाफ पंजाब के स्थानीय थाने में कार्रवाई कराने की बात कही है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मृतक आकाशदीप के परिजन थाने पहुंच थे। उन्होंने किसी भी तरह के आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया है। करीब पांच बजे परिजन शव लेकर पंजाब के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
अमरोहा। शनिवार की सुबह अमरोहा देहात थानाक्षेत्र में कैलसा क्षेत्र में पृथ्वीपुर गांव के पास रेलवे लाइन की पटरियों पर युवक और युवती लहूलुहान हालत में पड़े मिले थे। युवक की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि युवती के दोनों पैर कटे थे और ज्यादा खून बहने से वह बेसुध थी। ग्रामीणों की सूचना पर अमरोहा देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को जिला अस्पताल पहुंचवाया। युवती कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं थी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवती को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार को युवती बेहोशी की हालत में थी। पुलिस ने दोनों के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृत युवक की पहचान पंजाब में फरीदकोट के सिरसिड़ी गांव निवासी आकाशदीप पुत्र हरमेश सिंह के रूप में हुई थी। जबकि युवती की पहचान प्रभजोत कौर पुत्री करतार सिंह निवास कोट सुखिया जिला फरीदकोट पंजाब के रूप में हुई थी। आधार कार्ड के हिसाब से युवक की उम्र 18 वर्ष और युवती की उम्र 19 वर्ष थी। इस दौरान दोनों के पास से परिजनों के मोबाइल नंबर भी मिले थे। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग में विफलता के संकेत मिलने पर खुदकुशी के प्रयास का मामला मान रही है।

अमरोहा पोस्टमार्टम हाउस पर बेटे आकाशदीप का श देखकर बिलखता पिता हरमेश सिंह।

अमरोहा पोस्टमार्टम हाउस पर बेटे आकाशदीप का श देखकर बिलखता पिता हरमेश सिंह।- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed