फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   agriculture fair

बारिश की भेंट चढ़ी कृषि मेला, किसानों को आय दोगुना के लिए बताए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
agriculture fair
अमरोहा। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए बुधवार को कृषि निवेश मेले और गोष्ठी का आयोजन हुआ। हालांकि बारिश से गोष्ठी में खलल पड़ गया। कार्यक्रम में लगभग 100 किसान आए थे। इसके चलते कार्यक्रम को ब्लॉक सभागार में कराना पड़ा। यहां पर कृषि विशेषज्ञों ने जानकारी दी। इस बीच कई किसान लौट गए। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से बहु फसली उत्पादन अपनाने पर जोर दिया। पशुपालन भी अपनाने पर जोर दिया। ताकि किसानों को दोहरा लाभ मिल सके। कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जल संरक्षण के लिए अपील की गई।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के बीच बुधवार को कृषि निवेश मेला ब्लॉक परिसर में हुई। एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए प्रयासरत है। कृषि कानूनों से किसानों को लाभ मिलेगा। किसान परंपरागत फसलों के उत्पादन पर ध्यान दें। इसके अलावा वैज्ञानिक तकनीक को भी अपनाएं। यह सब तकनीक अपनाने के बाद किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी ने कहा कि जिले के किसान कर्मठ हैं। विभागों के अधिकारी किसानों को योजनाओं के बारे में बताएं। उप कृषि निदेशक ओपी सिंह ने किसानों से नवीनतम तकनीक अपनाने को कहा। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंशाराम यादव ने खुरपका और मुंहपका रोग से बचाव के लिए टीकाकरण कराने पर जोर दिया। कहा कि जल्द ही टीकाकरण शुरूहोगा। संचालन ओमकार सिंह ने किया। इस दौरान परियोजना निदेशक (डीआरडीए) मिथिलेश तिवारी, भाजपा नेता राजीव शर्मा, पूरन सिंह सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed