फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After the death of the son, the sugar mill management filed a case against the father, he died of shock

Amroha News: बेटे की माैत के बाद चीनी मिल प्रबंधन ने पिता पर दर्ज कराया मुकदमा, सदमे में जान गई

Sat, 19 Apr 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 19 Apr 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
After the death of the son, the sugar mill management filed a case against the father, he died of shock
मंडी धनौरा (अमरोहा)। चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति करने वाले ट्रक की चपेट में आकर दो माह पूर्व 19 वर्षीय युवक की माैत के बाद प्रबंधन ने मुआवजा देना तो दूर मृतक के पिता नीरज और अन्य ग्रामीणों के खिलाफ ही तोड़फोड़ करके 89 लाख रुपये का नुकसान करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसी सदमे में गांव मलेशिया निवासी नीरज (48) की माैत हो गई। पत्नी ने यह आरोप लगाते सीएम व एसपी से मिल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन


आठ फरवरी को गांव मलेशिया निवासी सचिन (19) की चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति करने वाले ट्रक की टक्कर से माैत हो गई थी। ग्रामीणों ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर मिल के बाहर करीब 12 घंटे तक प्रदर्शन किया था। मिल प्रबंधन ने पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों की मांग मान ली थी, लेकिन 10 अप्रैल को मिल के सुरक्षा उप महाप्रबंधक ने सचिन के पिता नीरज व ग्रामीणों के खिलाफ मिल में तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन

नीरज की पत्नी सविता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने से उनके पति परेशान थे। मंगलवार को उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया और इलाज के दौरान मौत हो गई। सविता ने सीएम योगी व पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर पति की मौत के लिए चीनी मिल प्रबंधन को दोषी ठहराया है। मिल प्रबंधन द्वारा नौ फरवरी को की गई घोषणा के मुताबिक अपने दूसरे बेटे को नौकरी व मुआवजा दिलाने की मांग की है। इस संबंध में मिल के सुरक्षा उप महाप्रबंधक का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पीड़ित परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। जिन लोगों ने फैक्टरी में घुसकर तोड़फोड़ की थी, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। मुकदमे से पीड़ित परिवार का कोई लेना-देना नहीं है। महिला की शिकायत मुझे अभी नहीं मिली है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी। - अमित कुमार आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article