फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After Herbal Park, Ambedkar Park is also in private hands

Amroha News: हर्बल पार्क के बाद आंबेडकर पार्क भी निजी हाथों में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
After Herbal Park, Ambedkar Park is also in private hands
मुरादाबाद। हर्बल पार्क के बाद शहर एक और पार्क निजी हाथों में चला गया। करीब चार करोड़ से कायाकल्प करने के बाद मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने पार्क को तीन साल के लिए निजी कंपनी को लीज पर दे दिया। इससे एमडीए को हर साल 70 लाख रुपये की आमदनी होगी। पार्क का उद्धाटन नए साल में होगा।
विज्ञापन


शहर की पाॅश काॅलोनी आशियाना में डाॅ. भीमराव आंबेडकर के नाम से एक दशक पहले करीब दस एकड़ से अधिक क्षेत्र में पार्क का निर्माण किया गया था। लेकिन स्थापना के बाद से ही यह पार्क शहर के लोगों के उपयोग में नहीं आ पा रहा था। एक साल पहले तक इस पार्क की पहचान सिर्फ आम के बाग के रूप में थी।
विज्ञापन

वीसी शैलेष कुमार की पहल पर इस पार्क का जीर्णोंद्धर कराया गया। करीब चार करोड़ रुपये खर्च कर पार्क की तस्वीर बदल दी गई। 200 आम के पेड़ों के बीच यहां बच्चों, महिलाओं और वृद्धजनों के लिए रनिंग ट्रैक बनाया गया है। पार्क में इंटरलाकिंग पथ बने हैं। यहां वाहन पार्किंग की सुविधा, पिज्जा एवं फूड क्योस्क की व्यवस्था है। बच्चों के लिए आकर्षक झूले भी लगाए गए हैं। पार्क एक तरफ फव्वारा भी है। योग साधकों के लिए अलग लॉन की व्यवस्था की गई है। पार्क में अभी क्षेत्र के काफी संख्या में लोग टहलने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क का कायाकल्प करने के बाद एमडीए इसे निजी हाथों में देने की तैयारी में जुट गया। चार जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसमें पांच फर्म शामिल हुई थीं। एमडीए ने पार्क को तीन साल के लिए नवतप कंपनी को ठेके पर दे दिया है। इससे पहले नया मुरादाबाद स्थित हर्बल पार्क को निजी हाथों में दिया गया था। एमडीए के अधिशासी अभियंता पंकज पांडेय ने बताया कि ठेके की शर्तों के अनुसार कंपनी काम करेगी। पार्क का रखाव सही रखा जाएगा।

00

- आंबेडकर पार्क को तीन साल के लिए ठेके पर दिया गया है। कंपनी नवतप प्रतिवर्ष एमडीए को 70 लाख रुपये देगी। कंपनी पार्क में फूड प्लाजा और मचान बनाएंगी। यहां मूवी की भी कंपनी व्यवस्था कर सकती है। यहां आने वालों से कंपनी प्रवेश शुल्क लेगी। नए वर्ष पर कंपनी के कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा। - शैलेष कुमार, वीसी एमडीए


00

वेस्ड वंडर पार्क का सात करोड़ में हुआ टेंडर

- एमडीए के अधिशासी अभियंता पंकज पांडेय ने बताया कि नया मुरादाबाद सेक्टर दो में वेस्ड वंडर पार्क बनाने के लिए सात करोड़ का टेंडर हो गया है। टेंडर खुलने पर कबाड़ से तमाम तरह की प्रतिकृति बनाई जाएगी। इस पार्क में उद्यम से जुड़े कार्य किए जाएंगे। ठेका लेने वाली कंपनी स्क्रैप से कलाकृति बनाकर विक्री करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article