फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After Ganga water came on the bridge, the administration put up a barrier, traffic stopped

Amroha News: पुल पर गांगन पानी आने के बाद प्रशासन ने लगाया बैरियर, आवागमन बंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:38 AM IST
विज्ञापन
After Ganga water came on the bridge, the administration put up a barrier, traffic stopped
कैलसा (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांगन नदी के जलस्तर में कुछ गिरावट दर्ज की गई। हसनपुर कचिया में पुल पर बह रहा पानी भी उतरने लगा है। हालांकि, सतर्कता के चलते और पुल क्षतिग्रस्त होने व पानी भरा होने के चलते प्रशासन ने बैरियर लगाकर आवागमन बंद कर दिया गया है। आसपास के खेतों में खड़ी धान व गन्ने की फसल पानी की जद में आ गई है।
क्षेत्र के हसनपुर कचिया गांव से निकल रही गांगन नदी बृहस्पतिवार को अचानक उफान पर आ गई थी। लगातार बारिश और बिजनौर से पानी छोड़ने के बाद नदी का जलस्तर बढ़ गया था। जिससे हसनपुर कचिया में कई गांवों को जोड़ने वाला पुल पानी से लबालब हो गया था। पुल पर एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया था। पहले से ही पुल काफी जर्जर अवस्था में है और उसमें गड्ढा भी बना है। पानी भरने से हादसे का डर बना हुआ है। बृहस्पतिवार को पुल से लोगों का आवागमन बाधित हो गया था। इस पुल से चक कालीलेट, दबका, कुम्हारिया, जलीलपुर बक्काल, मालपुर नजराना, सोंडाला, फरीदपुर, चंघेरी, रवाना, भिकनपुर, पचौकरा, कैच, अलियारपुर, खेमपुर आदि गांवाें के सैकड़ों ग्रामीण यहां से गुजरते हैं। उधर, पुल क्षतिग्रस्त होने और पानी भरा होने के चलते प्रशासन ने शुक्रवार को पुल पर बेरियर लगाकर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया। अब ग्रामीण दूसरे रास्तों से होकर गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका
गांगन नदी उफनने के बाद उसका पानी आसपास के खेतों पहुंच गया है। इससे करीब सौ बीघा से अधिक खेतों में खड़ी धान व गन्ने की फसल पानी में डूब गई है। ग्रामीण शिवकुमार, रामचंद्र, मलखान, रविंद्र, रामचरण, ओमप्रकाश, यशपाल पानी भरने से धान की फसल तो लगभग खत्म होने की कगार पर है। जल्द ही जलस्तर कम न हुआ तो पशुओं का हरा चारा भी खराब हो जाएगए। वहीं, गन्ने की फसल को भी नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed