फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After falling ten degrees, the mercury rose by four degrees in twenty four hours

दस डिग्री गिरने के बाद चौबीस घंटे में चार डिग्री बढ़ा पारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
After falling ten degrees, the mercury rose by four degrees in twenty four hours
चार दिन पहले आंधी बारिश के बाद गर्मी से लोगों को राहत मिली। तापमान दस डिग्री तक लुढ़क गया। लेकिन पिछले 24 घंटे के भीतर पारा चार डिग्री बढ़ने से उमस बढ़ गई। गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। दोपहर में शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों में भी भीड़ कम दिखाई दी। लोग चेहरे पर कपड़ा लपेटकर धूप से बचते दिखाई दिए।
विज्ञापन

22 मई की रात जनपद में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। आंधी- बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। लेकिन गर्मी से लोगों को राहत जरूर मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक था। लेकिन बारिश के बाद पारा लुढ़क कर 31 डिग्री तक रह गया। बृहस्पतिवार को तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन 24 घंटे के भीतर सूर्य देव ने तेवर दिखाने शुरू किए तो शुक्रवार को तापमान बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि मौसम में गर्मी और उमस बनी रहेगी। आने वाले दिनों में बादल छाए रहने का अनुमान है। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed