फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After 28 days, there was a stir in the district after getting two corona infected

28 दिन बाद जिले में दो कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
After 28 days, there was a stir in the district after getting two corona infected
अमरोहा। जिले में 28 दिन बाद फिर कोरोना के दो मरीज मिले हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अंतिम बार 29 जुलाई को एक केस मिला था। जनपद में कुल तीन मरीज सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में सावधान रहें, यह तीसरी लहर की दस्तक हो सकती है। वहीं शासन ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिससे तीसरी लहर से निपटा जा सके।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि गुरूवार को अमरोहा 218, धनौरा 144, गजरौला 150, हसनपुर 202, जोया 248, रहरा 85 और डीसीएच में 63 सहित 1110 लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए नोएडा लैब भेजे गए हैं। जबकि 526 लोगों की एंटीजन और 6 लोगों की ट्रू नेट जांच कराई गई है। कुल 1642 सैंपल लिए गए, इसमें कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। लेकिन, 24 अगस्त को जांच के लिए भेजे गए आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट बुधवार की रात आई है। जिसमें हसनपुर और मंडी धनौरा के दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों को होम आइसोलेशन किया गया है। इससे पहले 29 जुलाई को एक व्यक्ति संक्रमित मिला था। जिले में कुल तीन केस सक्रिय चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह तीसरी लहर की दस्तक भी हो सकती है। इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है। उधर शासन ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

----------------
अनिल चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed