फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Affidavits submitted in connection with complaints of irregularities in Namami Gange

Amroha News: नमामि गंगे में गड़बड़ी की शिकायत के संबंध में प्रस्तुत किए शपथपत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Affidavits submitted in connection with complaints of irregularities in Namami Gange
अमरोहा। नमामि गंगे योजना के तहत गंगेश्वरी ब्लॉक में सात करोड़ खर्च किए गए, लेकिन धरातल पर कोई कार्य दिखाई नहीं दे रहा है। इसकी शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता ने जिलाधिकारी से की थी। अब ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय में अपने शपथपत्र प्रस्तुत किए हैं। जिसमें ग्रामीणों ने कहा कि उनके खाते में धनराशि आई थी, लेकिन कुछ लोगों ने धनराशि को निकलवा लिया था।
विज्ञापन

आदमपुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता हरिप्रकाश राणा ने 27 सितंबर 2024 को डीएम से शिकायत की थी। कहा था कि आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी से पता चला कि नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में गंगेश्वरी ब्लॉक में गंगा नदी किनारे के गांवों में जैविक खेती, हरी खाद, जीवामृत, बीजामृत, वानस्पतिक, अर्क, लिक्विड बाये, फर्टिलाइजर आदि हेतु के लिए धनराशि 7.14 करोड़ रुपए सरकार ने आवंटित किए थे। जो धनराशि गंगा किनारे गांवों में खर्च होने दिखाई गई, लेकिन खर्च नहीं हुई। धरातल पर कोई नहीं दिखाई दे रहा।
विज्ञापन

जांच कराने की मांग की थी। इस संबंध में डिप्टी कलेक्टर विभा श्रीवास्तव द्वारा जांच की जा रही है। जांच में पता चला है कि कुछ किसानों के खाते में रकम डाली गई और कुछ लोगों ने उसे किसानों से निकलवाई। किसान राजपाल सिंह निवासी गांव चीला, देवचंद निवासी मुवारिजपुर ने शपथ-पत्र देकर बताया कि हमारे खाते में 4800-4800 रुपए आये थे। जिन्हे कुछ लोगों ने निकलवाकर वापस ले लिया और बदले में एक ड्रम, वाल्टी आदि सामान दे दिया। इनके अलावा हरिओम, खमानी, राजपाल, समरपाल, अतराज, यादराम आदि लोगों ने भी शपथ पथ दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article