फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   afaq bakari case delhi crime branch reached in amroha

महिला के शिकंजे में आते ही खुलेगा अफसर-सफेदपोशों का गठजोड़

Tue, 17 Jan 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 17 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
afaq bakari case delhi crime branch reached in amroha
afaq - फोटो : amarujala
पांच हजार लड़कियों को सेक्स की मंडी में झोंक चुके आफाक बाकरी की महिला मित्र की मिस्ट्री खंगालकर दिल्ली क्राइम ब्रांच अफसर व सफेदपोशों के गिरेबां तक पहुंचेेगी। उस नेटवर्क को ध्वस्त करेगी जिसके जरिए लड़कियां दिल्ली के कोठों तक पहुंच रही थीं।
विज्ञापन


महिला के सहारे ही अफसर व नेता गठजोड़ के कनेक्शन का पर्दाफाश करेगी। कई वर्दीधारी भी बेनकाब होंगे। बड़ा खुलासा करने के मूड में क्राइम ब्रांच है। चुनाव के दौरान ही वह यूपी की सियासत में तूफान खड़ा करने के मूड में लगी है। फिलहाल उसने महिला मित्र व मुदस्सिर नाम के शख्स को दबोचने के लिए जाल बिछा दिया है। किसी भी दिन धरपकड़ हो सकती है।
विज्ञापन


जब से दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उझारी निवासी आफाक बाकरी की महिला मित्र व लड़कियों को फंसाकर दिल्ली के कोठों तक लेकर जाने वाले मुदस्सिर नाम के शख्स के बारे में छानबीन की है तब से शहर की गलियों व मोहल्लों में केवल एक ही बात के चर्चे हैं कि महिला व मुदस्सिर कौन हैं। इसकी चर्चाएं शहरवासियों के बीच तो हैं ही, लेकिन पुलिस व नेता भी चकरा गए हैं। सूत्रों पर भरोसा करें तो क्राइम ब्रांच बाकरी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में लगी है। उसके करीबियों को चिन्हित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरोहा की महिला मित्र व मुदस्सिर का नाम भी जांच के दौरान ही सामने आया है। सूत्र बताते हैं कि महिला मित्र का कनेक्शन पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के अलावा कई सफेदपोशों से है। बाकरी के कोठों से लड़कियां सफेदपोश व अफसरों की कोठियों तक पहुंचती थीं। उसके मोबाइल में नेताओं व अधिकारियों के नंबर मिले हैं, जिनकी गहनता से पड़ताल हो रही है।


महिला मित्र व मुदस्सिर की गिरफ्तारी की ताक में टीम है। जैसे ही उनको पकड़ा जाएगा वैसे ही शहर जबरदस्त खुलासा होगा। महिला मित्र अफसरों को ब्लैकमेल तक करती है। शक के दायरे में आए अधिकारियों की गतिविधियों पर टीम की नजर है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed