फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   afak bakari-saira sex racket

एमएलसी के टिकट के लिए दो करोड़ खर्चे थे आफाक ने 

Mon, 05 Sep 2016 01:15 AM IST
पुष्पेंद्र शर्मा/अमर उजाला अमरोहा
पुष्पेंद्र शर्मा/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 05 Sep 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
afak bakari-saira sex racket
afaq - फोटो : amarujala
सेक्स रैकेट सरगना आफाक बाकरी ने एमएलसी टिकट के लिए अपने करीबी सपा नेता के माध्यम से दो करोड़ रूपए लगवाए थे। लेकिन सपा द्वारा पहले ही कैबिनेट मंत्री महबूब अली के बेटे परवेज को एमएलसी का टिकट देना तय हो गया था। एमएलसी चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर उसकी नजर विधानसभा चुनाव पर टिकीं हुई थीं।
विज्ञापन


 एमएलसी चुनाव नजदीक आते ही आफाक बाकरी ने अपने करीबी सपा के बड़े नेता के माध्यम से टिकट के लिए खूब जोर लगाए। पैसे खर्चने के बाद भी उसे टिकट नहीं मिल सका था। उसकी जगह टिकट एक कैबिनेट मंत्री के बेटे को मिल गया था। बताया जाता है कि बाकरी से इससे बेहद खफा था।
विज्ञापन


उसकी नेताओं से अंदरखाने सेटिंग कहिए या पोल खुलने का डर। आफाक बाकरी को विधानसभा  चुनाव के दौरान टिकट दिलवाने का  आश्वासन दिया गया। इसके बाद   वह बमुश्किल शांत हुआ। हाल के दिनों में वह विधानसभा चुनाव के लिए अपनी सियासी फील्डिंग सजाने में जुटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दौलत की खातिर मां के नक्शे कदम पर चली थी सायरा
आफाक बाकरी व इसकी पत्नी सायरा बेगम के बारे में  रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पता चला सायरा बेगम की मां जीबी नगर में कोठा चलाती थी।  काले धंधे की काली कमाई ने सायरा को भी चकाचौंध कर दिया था। मां के धंधे को आगे बढ़ाने के लिए सायरा को ऐसे शातिर  शख्स की जरूरत थी, जो सेक्स रैकेट चलाने में उसकी मदद करे।  गलत धंधे के कारण समाज और बिरादरी के लोग उसे हेय दृष्टि से देखते थे। कोई उससे शादी को भी तैयार नहीं था।

उधर आफाक के घर की हालत बेहद खराब थी। वह कस्बे और आसपास के किसानों के खेतों में मजदूरी करता था। इस मजदूरी से वह संतुष्ट नहीं था। महत्वाकांक्षी होने के कारण वह बेलदारी करने के लिए दिल्ली चला गया था। शाम करते हुए वह सायरा बेगम के कोठे पर गया। जैसा शख्स सायरा चाहती थी, वैसा ही उसे उझारी निवासी आफाक मिला। उसने न केवल सायरा बेगम से शादी की बल्कि उसके धंधे को शिखर तकर पहुंचाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों, राजनैतिक हस्तियों, धर्म गुरुओं से पहुंच का उसने बखूबी फायदा उठाया। इसी रुतबे के चलते पुलिस उस पर हाथ डालने की हिम्मत नहीं करती थी। मां द्वारा शुरू किए गए सेक्स रैकेट को सायरा बेगम और इसका शौहर आफाक मिलकर चला रहे थे। इनका धंधा खाड़ी मुल्कों तक फैल गया था।


आफाक के अमरोहा से कनेक्शन की जानकारी की जा रही है। अभी अमरोहा से गायब किसी लड़की के मामले में उससे कनेक्शन नहीं मिले हैं। गोपनीय जानकारी की जा रही है। दिल्ली पुलिस की ओर से अभी कोई संपर्क नहीं किया गया है।
उदय शंकार सिंह, एएसपी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed