हसनपुर। अधिवक्ताओं पर हो रहे हैं हमलों एवं आरोपियों पर कार्यवाही ना होने से नाराज तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर नारेबाजी करते हुए तहसील गेट की तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।
पश्चिम उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट बेंच संघर्ष समिति के आह्वान पर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मेरठ के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अधिवक्ता परिषद के मेरठ इकाई के महामंत्री ओंकार सिंह तोमर द्वारा स्थानीय राजनैतिक दबाव में आकर आत्महत्या का कदम उठाया। पूरे प्रकरण में पुलिस की लापरवाह कार्यशैली सामने आई। इससे क्षुब्ध होकर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में तालाबंदी की गई। कहा कि पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है। पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस मौके पर महासचिव नासिर अली, एल्डर कमेटी के सदस्य दिनेश गुप्ता,श्योराज सिंह राणा, नरेशपाल सिंह, वीर सिंह ,सुरमित कुमार गुप्ता, केदारनाथ, डॉ इसरार खां, फतेह सिंह,नंदराम सिंह सागर, कपिल देव, चंद्रसेन , संजय चौहान , संजीव कुमार, सुनील भटनागर, विजेंद्र सिंह, आफताब आलम, ऋषिपाल चौहान, समर पाल सिंह, अमरीश शर्मा, विजयपाल सैनी, मेघराज सिंह,जयप्रकाश सैनी, धीरेंद्र गुर्जर, भरत सिंह, मनोज सक्सेना , कुलदीप कुमार, रामनाथ सिंह,जसपाल सिंह ,विक्रांत त्यागी, अमानुल्लाह खान ,केशव प्रजापति , देशराज सिंह, अनूप सिंह, श्रीचंद आदि मौजूद रहे।