{"_id":"6291298cc7e1e96dbe7d31af","slug":"adg-gave-a-reward-of-20-thousand-rupees-to-the-team-that-disclosed-jpnagar-news-mbd429506982","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी ने खुलासा करने वाली टीम को दिया 20 हजार रुपये का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी ने खुलासा करने वाली टीम को दिया 20 हजार रुपये का इनाम
विज्ञापन
सराफा में दिनदहाड़े सुनार से लूटपाट का खुलासा करने वाली पुलिस और एसओजी टीम को डीजीपी के निर्देश पर एडीजी ने 20 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया है। इससे पहले एसपी ने टीम को 25 हजार रुपये के नगद देकर पुरस्कृत किया था।
ग्यारह मई की सुबह दिनदहाड़े सराफा में सुनार विट्ठल राव से तीन बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट हुई थी। एसपी विनीत जायसवाल ने लूट कांड को चुनौतीपूर्ण लिया और तेरह दिन के भीतर बुधवार को नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी ने गैंग के तीन मास्टरमाइंड पत्रकार आशेकीन कुरैशी, अपंजीकृत सुनार अजहर और आमिर समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी दिन शाम को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मेरठ जनपद के हस्तिनापुर के रहने वाले सचिन को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान फरार उत्तम उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रकरण में छह बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
फिलहाल मेरठ के हस्तिनापुर निवासी बदमाश संजू फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। लूटकांड का बिल्कुल सटीक और निष्पक्ष पर्दाफाश करते हुए सोने-चांदी के जेवरात और नगदी समेत 13 लाख रुपये का मामल बरामद किया था। एसपी विनीत जायसवाल ने लूट का खुलासा करने वाली एसओजी, सर्विलांस और नगर कोतवाली पुलिस को 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया था। डीजीपी डीएस चौहान के निर्देश पर एडीजी बरेली जोन राजकुमार ने लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को 20 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।