फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Addict breaks Shivling, FIR registered

नशेड़ी ने खंडित किया शिवलिंग, एफआईआर दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Addict breaks Shivling, FIR registered
गजरौला। नशेड़ी ने शिव मंदिर स्थित शिवलिंग को खंडित कर दिया। जानकारी होने पर गांव के लोगों ने खासा हंगामा किया। खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने समझा कर शांत किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के गांव टोकरा पट्टी का है। गांव में शिव मंदिर है। जिसमें शिव मूर्ति के बराबर में ही शिवलिंग लगा था। ग्रामीणों का कहना है कि रात किसी समय से शिवलिंग को खंडित कर दिया गया। सुबह गांव के लोग पूजा अर्चना करने गए तो शिवलिंग को खंडित देख होश उड़ गए। जिसकी जानकारी होते ही गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। खंडित करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझा कर शांत किया। गांव निवासी पप्पू यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनय कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पप्पू यादव नशेड़ी है। वह हाथ नहीं लगा है। उसके पिता को पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed