फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Accused of trying to kill a married woman for dowry

दहेज के लिए विवाहिता को जान से मारने की कोशिश का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of trying to kill a married woman for dowry
थाना पहुंचे एक विवाहिता के भाई ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराया। इसमें उसने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले उसकी बहन की हत्या करने का प्रयास किए। पीड़ित भाई ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोढ़ा मिलक गांव निवासी अरुण चौधरी अपनी बहन रीतू की शादी गजरौला के सरस्वती विहार निवासी एक युवक केे संग किया था। अरुण का आरोप है कि वह शादी में अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया। इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज के लिए उसकी बहन का उत्पीड़न करते रहे। अरुण के अनुसार ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये के साथ बोलेरो की मांग करते हैं। मांग पूरी न होने पर पहले उसका उत्पीड़न किए। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल वालों के अंदर कोई सुधार नहीं हुआ। इसक्रम में बीते 8 मार्च को बहन रीतू ने फोन कर उसे बताया कि ससुराल वाले उसे जान से मारने की योजना बना रहे है। इस पर वह परिजनों के साथ गजरौला पहुंचा, तो पता चला कि ससुराल वाले उसकी बहन की हत्या करने की कोशिश किए। इस दौरान उसके गले में रस्सी का फंदा डाले थे। मायके पक्ष के लोग विवाहिता को उपचार के लिए अमरोहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसकी बहन को रेफर कर दिया। वर्तमान समय में उसकी बहन का उपचार दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed