{"_id":"6615b58a84c0ed1aee0209b7","slug":"accused-of-killing-a-married-woman-by-giving-her-a-wrong-injection-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-116834-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विवाहिता को गलत इंजेक्शन देकर मारने आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विवाहिता को गलत इंजेक्शन देकर मारने आरोप
विज्ञापन
गजरौला। पेट में दर्द की शिकायत पर झोलाछाप के यहां लाई गई महिला की इंजेक्शन लगाए जाने के बाद हालत बिगड़ गई। एक दूसरे अस्पताल में चिकित्सकों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को सुबह झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सीओ ने गांव में पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गौसाईं निवासी जगदीश प्रजापति उर्फ अनित राजमिस्त्री हैं। उनकी 31 वर्षीय पत्नी सुंदरी को सोमवार की रात एक बजे अचानक पेट में दर्द की शिकायत हुई। परिजन सुंदरी को इलाज के लिए गांव के ही झोलाछाप के यहां ले गए। उसने महिला को इंजेक्शन लगाया। आधे घंटे की कोशिश के बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ। हालत और बिगड़ गई। जिस पर झोलाछाप ने हाथ खड़े कर दिए और बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजन सुंदरी को पाकबड़ा के एक अस्पताल में ले गए। जहां पर मृत घोषित कर दिया।
मंगलवार को दिन निकलते ही परिजनों ने झोलाछाप को सुंदरी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी मौत हुई है। यूपी-112 को फोन कर सूचना दी। सूचना पाकर पुलिसकर्मी गांव में पहुंचे। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन का आरोप लगाया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
-- -- --
पंचायत ने तीन लाख में रफा दफा कर दिया मामला
गजरौला। गांव के ही झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप सामने आने पर गांव के कुछ लोग मामला पंचायत के माध्यम से रफा दफा करने के प्रयास में जुट गए। बताया जाता है कि सभी समाज के चुनिंदा लोगों की पंचायत बैठी। ग्राम प्रधान ओमकार सैनी का कहना है कि उनकी मौजूदगी में हुई पंचायत में यह तय हुआ कि मृतका के परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। मृतका के तीन बच्चे हैं। उनके पालन पोषण में दिक्कत न आए, इसलिए पंचायत में यह फैसला हुआ कि झोलाछाप राज मिस्त्री जगदीश को तीन लाख रुपये देगा। झोलाछाप की आर्थिक स्थिति अच्छी नही हैं। उसकी पत्नी हादसे में घायल होने के कारण निजी अस्पताल में जिंदगी मौत के बीच झूल रही है। इसलिए झोलाछाप के भाई ने तीन लाख रुपये देने की जिम्मेदारी ली है।
-- -- -