{"_id":"66d8f57c8f03656bbb0d4098","slug":"accused-of-kidnapping-brother-and-forcibly-getting-the-land-registered-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-125073-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भाई का अपहरण कर जबरन भूमि का बैनामा कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भाई का अपहरण कर जबरन भूमि का बैनामा कराने का आरोप
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)।
गांव छीतरा निवासी कुलविंदर सिंह ने गांव के ही कुछ लोगों पर भाई का अपहरण कर जबरन भूमि का बैनामा कराने का आरोप लगाया है। कुलविंदर ने भाई की हत्या की भी आशंका जताई है। आरोपियों में पुलिस का एक सिपाही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
बछरायूं थाना क्षेत्र के छीतरा गांव निवासी कुलविंदर सिंह ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि मंगलवार को गांव के ही कुछ लोगों ने उसके भाई विजयवीर सिंह का अपहरण कर लिया। शाम के समय मालूम हुआ कि आरोपियों ने उसके भाई की भूमि का अपने पक्ष में बैनामा करा लिया है। उसके भाई का अभी तक कोई सुराग नहींं मिला है। कुलविंदर ने आशंका व्यक्त की है कि भूमि के लालच में आरोपियों ने उसके भाई की हत्या कर शव छुपा दिया है। आरोपियों में से एक पुलिस सिपाही है। तहरीर मिलने पर थाना पुलिस ने आरोपियों को बुलाकर पूछताछ की है। थाना प्रभारी विकास कुमार ने युवक के अपहरण की बात को गलत बताते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।