फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Accused accused of rape attempted with slippers, video viral

Amroha News: दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी की चप्पलों से पिटाई, वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Accused accused of rape attempted with slippers, video viral
हसनपुर। नगर में विद्यालय से घर लौट रही कक्षा 10 की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी दुकानदार की चप्पलों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मोहल्ले के लोगों ने दुकान के अंदर से आरोपी को पकड़कर उसकी चप्पलों से पिटाई की थी। महिलाओं ने भी पीटा था। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी नगर के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। वह रोजाना की तरह सोमवार दोपहर को छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौट रही थी। अपने मोहल्ले में पहुंची तो वहीं एक परचून बुजुर्ग दुकानदार ने छात्रा को उसकी छोटी बहन के बेहोश होने की बात का बहाना बनाकर अंदर बुला लिया था और उससे दुष्कर्म की कोशिश की। बाद में मोहल्ले के लोगों ने आरोपी दुकानदार को मौके पर ही पकड़ लिया था। उसकी जमकर धुनाई की थी। इस दौरान महिलाओं ने भी चप्पलों से पिटाई की।
विज्ञापन

पिटाई का यह वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, मौके पर पकड़े जाने के बाद लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed