फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident

संभल मार्ग पर टेंपो व कार की टक्कर, पांच घायल, दो रेफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
accident
हसनपुर। नगर में संभल मार्ग पर टेंपो और कार की टक्कर हो गई। हादसे के बाद टेंपो सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में टेंपो चालक समेत चार यात्री घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को रेफर किया गया है। उधर, पुलिस ने टेंपो व कार को कब्जे में किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा निवासी फरीद टेंपो चलाता है। बुधवार दोपहर को वह सैदनगली से टेंपो में यात्री बैठाकर हसनपुर के लिए चला था। हसनपुर-संभल मार्ग पर गांव कालाखेड़ा के नजदीक सामने से आ रही कार से टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे के बाद टेंपो मेे सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। हादसे में टेंपो चालक समेत उसमें सवार यात्री विनीत निवासी गांव बिजनौरा, शमीम बेगम निवासी आखून चौक हसनपुर, बीना व नीतू निवासी सैदनगल ी घायल हो गए। पीआरवी गाड़ी पर तैनात सिपाही सतीश कुमार ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद टेंपो चालक फरीद और बीना को रेफर किया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में किया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed