{"_id":"5f6273b68ebc3e7486663945","slug":"accident-gajraula-news-mbd3628643122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार मामा भांजे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, भांजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार मामा भांजे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, भांजे की मौत
विज्ञापन
मृतक धर्मपाल का फाइल फोटो।
- फोटो : GAJRAULA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। हाईवे पर जगह-जगह सुविधानुसार बनाए गए अवैध कट जानलेवा हो चले हैं। गांव कांकाठेर के पास यू-टर्न ले रही बाइक को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में भांजे की मौत हो गई जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मंगलवार की रात लगभग 12 बजे यह हादसा हाईवे पर थाना क्षेत्र में ब्रजघाट चौकी के गांव कांकाठेर के निकट हुआ। गांव निवासी धर्मपाल (19) पुत्र संजय हसनपुर तहसील क्षेत्र के एक गांव में स्थित अपनी ननिहाल से मामा धर्मेंद्र सिंह के साथ बाइक पर लौट रहा था। बताते हैं कि हाईवे पर गांव के निकट एक अवैध कट पर मुड़ने के लिए जैसी ही उन्होंने यू-टर्न लेना चाहा। पीछे आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा मामा धर्मेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि पीछे बैठे भांजे धर्मपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर ब्रजघाट चौकी इंचार्ज मोहित बालियान वहां पहुंचे और घायल को पास ही स्थित एक निजी अस्पताल में भिजवाया। वहीं हादसे की जानकारी होने पर मृतक के परिजन रोते-बिलखते हुए आ पहुंचे। बुधवार की अपरान्ह गंगाधाम तिगरी में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
तीन माह में ही उजड़ा कौशल्या का सुहाग
गजरौला। हाईवे पर सड़क हादसे में मौत का शिकार बने धर्मपाल की शादी लगभग तीन माह पूर्व गांव प्रीतमपुर तहसील हसनपुर निवासी कौशल्या से हुई थी। मंगलवार की रात कौशल्या ससुराल में सो रही थी। ससुराल वालों के रोने-बिलखने की आवाज पर उसकी आंख खुली। कारण पता चला तो वह बेसुध होकर गिर पड़ी। वहीं हादसे में दामाद धर्मपाल की मृत्यु की जानकारी होने पर उसके ससुराल वाले भी रोते-बिलखते गांव आ पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
गजरौला में मुरादाबाद के दो वेल्डर घायल
गजरौला। बुधवार की पूर्वान्ह लगभग 11 बजे दिल्ली की दिशा से आ रही बाइक अचानक ही कालरा स्टेट के सामने बने अवैध कट से आई बाइक से टकरा गई। हादसे में मुरादाबाद की जिगर कालोनी निवासी संतोष और संदीप घायल हो गए। टक्कर मारने वाली बाइक को चला रहा युवक भाग निकला। आसपास के लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल भिजवाया। संवाद