{"_id":"63946e97337cfe7b813db5f6","slug":"ac-mason-dies-in-suspicious-condition-in-amroha-dead-body-found-in-empty-plot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: संदिग्ध हालत में एसी मिस्त्री की मौत, कलेक्ट्रेट के पीछे खाली प्लॉट में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: संदिग्ध हालत में एसी मिस्त्री की मौत, कलेक्ट्रेट के पीछे खाली प्लॉट में पड़ा मिला शव
Sat, 10 Dec 2022 05:03 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 10 Dec 2022 05:03 PM IST
सार
देहात थाना क्षेत्र के रायपुर खुर्द में कामिल का परिवार रहता है। पेशे से किसान कामिल उनके परिवार में पत्नी के अलावा नौ बच्चे हैं। तीसरे नंबर का बेटा जाने आलम एसी और फ्रिज का मिस्त्री था। वह घर से ही लोगों के फोन पर एसी और फ्रिज की मरम्मत करने चला जाता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आठ दिसंबर को घर से निकले एसी मिस्त्री जाने आलम (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कलेक्ट्रेट के पीछे खाली प्लॉट में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के रायपुर खुर्द में कामिल का परिवार रहता है। पेशे से किसान कामिल उनके परिवार में पत्नी के अलावा नौ बच्चे हैं। तीसरे नंबर का बेटा जाने आलम एसी और फ्रिज का मिस्त्री था। वह घर से ही लोगों के फोन पर एसी और फ्रिज की मरम्मत करने चला जाता था। परिजनों के मुताबिक आठ दिसंबर की सुबह उसके पास किसी ने फोन किया था, जिसके बाद वह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकल गया।
विज्ञापन
लेकिन वह शाम को वापस घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। उसका फोन भी बंद आ रहा था, लेकिन शनिवार कि दोपहर बाद करीब चार बजे बाईपास से गुजर रहे लोगों ने कलेक्ट्रेट के पीछे खाली प्लॉट में युवक का शव पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने भी मुआयना किया। मृतक के शरीर पर ऐसा कोई निशान नहीं मिला, जिससे उसकी मौत की वजह स्पष्ट हो सके। छानबीन के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा की उसकी मौत कैसे हुई।
विज्ञापन