फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ABVP created ruckus when they were stopped from tying sacred thread and applying Tilak in college

Amroha News: कॉलेज में कलावा बांधने और तिलक लगाने से रोकने पर एबीवीपी का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
ABVP created ruckus when they were stopped from tying sacred thread and applying Tilak in college
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

पियर्स चड्ढा इंटर कॉलेज में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन पर तिलक लगाकर और कलावा बांधकर आने वाले विद्यार्थियों को रोकने और उनको प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वहीं, शुक्रवार को मध्य अवकाश करने की भी बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
गजरौला के मोहल्ला मायापुरी में पियर्स चड्ढा इंटर कॉलेज स्थित है। बुधवार सुबह 11:30 बजे एबीवीपी के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे। उन्होंने कॉलेज के गेट पर हंगामा करना शुरू कर दिया। नारेबाजी कर आरोप लगाया कि कॉलेज में हिंदू छात्र-छात्राओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है। हाथ में कलावा, राखी बांधने और तिलक लगाने वाले छात्र-छात्राओं को कॉलेज में प्रताड़ित किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं की कॉलेज संचालक मोहसिन अली से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

सूचना पर इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह और इंस्पेक्टर क्राइम जितेंद्र सिंह बालियान पुलिस के साथ कॉलेज पहुंचे। पुलिस के सामने भी कार्यकर्ताओं करीब पौन घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया और कॉलेज संचालक से पूछताछ की। पुलिस के समक्ष संचालक ने कहा कि किसी भी छात्र को तिलक और कलावा बांधकर कॉलेज आने से नहीं रोका जाता है और न ही रोका जाएगा। शुक्रवार को मध्य अवकाश भी नहीं किया जाएगा। पुलिस के समक्ष संचालक ने यह सब लिखित में दिया। जिसके बाद मामला शांत हो गया। इस दौरान परिषद के जिला संयोजक आकाश यादव, विभाग संयोजक विकास शर्मा, यश बंसल, हिमांशु, नरेंद्र, तनुज गोला, शिव शर्मा, प्रदीप, अभिषेक, आयुष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र को लगाया तिलक, बांधा कलावा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की ओर से हंगामा करने के बाद संचालक मोहसिन ने कक्षा नौ के छात्रों को तिलक लगाया और कलावा भी बांधा। संचालक ने सबके सामने कहा कि जिस बच्चे को हाथ जोड़कर प्रार्थना करनी है, वह नि:संकोच कर सकता है। कोई विद्यार्थी कलावा बांधकर या तिलक लगाकर आता है तो उस पर कोई आपत्ति नहीं है।
- कॉलेज का मामला निपट गया है। कॉलेज संचालक ने लिखकर दे दिया है कि शुक्रवार को मध्यावकाश नहीं किया जाएगा। कोई छात्र हाथ जोड़कर प्रार्थना करे, कलावा बांधकर या तिलक लगाकर आए। इस पर कॉलेज को कोई आपत्ति नहीं होगी। इस पर दोनों पक्ष सहमत हो गए हैं। - श्वेताभ भास्कर, सीओ, मंडी धनौरा।
- किसी भी छात्र को न तो तिलक लगाने से रोका गया और न ही कलावा बांधने से। बिना वजह मामले को तूल दिया गया। बच्चों से फीस मांगी गई थी। जिसके बाद यह मुद्दा बनाया गया। कॉलेज में प्रबंधन के लिए सभी धर्मों के बच्चों का सम्मान किया जाता है। - मोहसिन अली, कॉलेज संचालक

- कक्षा नौ के बच्चों द्वारा शिकायत की गई कि तिलक लगाने और कलावा बांधकर जाने पर कॉलेज के प्रबंधन द्वारा रोका जाता है। इसके बाद संगठन के पदाधिकारी ने वहां पहुंचकर विरोध जाहिर किया। संचालक ने लिखित में दिया है कि किसी भी छात्र को नहीं रोका जाएगा। जिले के अंदर किसी विद्यालय द्वारा किसी भी छात्र के साथ भेदभाव किया जाता है, तो विद्यार्थी परिषद उस विद्यालय पर तालाबंदी करेगी। - आकाश यादव, जिला संयोजक एबीवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article