{"_id":"58879eb44f1c1bbd7ecf540c","slug":"abdi-bhoore-achar-sanhita","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन में फंसे आब्दी- भूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के उल्लंघन में फंसे आब्दी- भूरे
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
An interesting story of samajwadi party symbol bicycle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगावां सादात सपा के विधानसभा प्रत्याशी जावेद आब्दी और अमरोहा सीट से सपा प्रत्याशी महबूब अली के भाई भूरे उर्फ महमूद अली समेत नौ लोग आचार संहिता के उल्लंघन में फंस गए हैं। सोमवार देर रात बिना परमिशन लाउडस्पीकर से चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। एक हजार से अधिक की भीड़ मौजूद थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लाउडस्पीकर बंद करा दिए। नौ लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
सोमवार देर रात्रि नौगावां सादात कस्बे के नई बस्ती मोहल्ला चांद वाली गली में विधान सभा प्रत्याशी जावेद आब्दी की चुनावी सभा चल रही थी। तकरीबन एक हजार की भीड़ एकत्र थी। आदर्श आचार संहिता लगी होने के बाद लाउडस्पीकर से चुनावी सभा को संबोधित किया जा रहा था। चुनावी सभा आयोजकों ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली थी।
बिना अनुमति चुनावी सभा चलने की सूचना पर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आचार संहिता का हवाला देते हुए लाउडस्पीकर बंद करा दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि नौगावां सादात विधान सभा प्रत्याशी जावेद आब्दी और कैबिनेट मंत्री महबूब अली के भाई महमूद अली उर्फ भूरे समेत नौ के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया।