फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   abdi bhoore,achar sanhita

आचार संहिता के उल्लंघन में फंसे आब्दी- भूरे

Wed, 25 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 25 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
abdi bhoore,achar sanhita
An interesting story of samajwadi party symbol bicycle
नौगावां सादात सपा के विधानसभा प्रत्याशी जावेद आब्दी और अमरोहा सीट से सपा प्रत्याशी महबूब अली के भाई भूरे उर्फ महमूद अली समेत नौ लोग आचार संहिता के उल्लंघन में फंस गए हैं। सोमवार देर रात बिना परमिशन लाउडस्पीकर से चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। एक हजार से अधिक की भीड़ मौजूद थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लाउडस्पीकर बंद करा दिए। नौ लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार देर रात्रि नौगावां सादात कस्बे के नई बस्ती मोहल्ला चांद वाली गली में विधान सभा प्रत्याशी जावेद आब्दी की चुनावी सभा चल रही थी। तकरीबन एक हजार की भीड़ एकत्र थी। आदर्श आचार संहिता लगी होने के बाद लाउडस्पीकर से चुनावी सभा को संबोधित किया जा रहा था। चुनावी सभा आयोजकों ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली थी।
विज्ञापन


बिना अनुमति चुनावी सभा चलने की सूचना पर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आचार संहिता का हवाला देते हुए लाउडस्पीकर बंद करा दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि नौगावां सादात विधान सभा प्रत्याशी जावेद आब्दी और कैबिनेट मंत्री महबूब अली के भाई महमूद अली उर्फ भूरे समेत नौ के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed